Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
नवरात्रि में व्रत के लिए बनाएं ये रायता रेसिपी, जानें बनाने का तरीका

शारदीय नवरात्रि शुरू होने वाले है। भारत के अलग-अलग राज्यों में विभिन्न तरीकों से नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। मां दुर्गा को खुश करने के लिए और अपनी श्रद्धा से बहुत से लोग नौ दिन तक व्रत रखते हैं। नौ दिनों तक सिर्फ व्रत का खाना ही खाते हैं। ऐसे में उनके पास खाने के ऑपशन काफी कम होते हैं।
व्रत के दौरान क्या खाना सही होगा क्या नहीं। इस बात को लेकर भी लोग हमेशा कंफ्यूज रहते हैं। लेकिन व्रत के समय आपको पौष्टिक भोजन ही खाना चाहिए। ताकि आपको कमजोरी के कारण स्वास्थ संबंधित समस्याएं ना हो। इसलिए व्रत के दौरान रायते को सबसे बेस्ट माना जाता है। व्रत के लिए रायता सबसे अच्छी रेसिपी है, क्योकि इसे बनाना काफी आसान होता है, ये प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। आज इस लेख के जरिए हम आपको 3 तरह के व्रत का रायता बनाना सीखाएंगे। जो ना सिर्फ सेहत के लिए अच्छा है बल्कि आपको तरोताजा भी रखेगा।

1. मिक्स फ्रूट रायता
मिक्स फ्रूट रायता हेल्थी होने के साथ-साथ काफी स्वादिष्ट भी होता है। दही हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत लाभदायक होती है। आप इस रायते में अपने पसंद के कोई भी फल डाल सकते हैं। लेकिन इस रायते को बनाने के लिए ज्यादा पके फलों का इस्तेमाल ना करें। रायता बनाते समय ही फलों को काटे।
सामग्री-
दही - 3 बड़ी कटोरी
आपके पसंद के सभी फल
चीनी -1 छोटी चम्मच
काली मिर्च - 1/5 छोटी चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
ड्राई फ्रूट
सेंधा नमक - स्वादानुसार
बनाने की विधि-
सबसे पहले एक बड़े कटोरे में दही लेकर उसे अच्छी तरह फेंट लें। इसके बाग इसमें काली मिर्च पाउडर और चीनी अच्छे से मिलाकर रख दें। जब ये अच्छे से मिक्स हो जाएं तो इसमें अपने पसंद के कटे हुए फल डाल दें। आपका मिक्स फ्रूट रायता तैयार है। इसे थोड़ी देर के लिए फ्रीज में ठंडा होने के लिए रखा दें। इसके बाद फ्रीज से निकाल कर काजू, किशमिश, बादाम और पिस्ते को छोटे टुकड़ों में काट कर ऊपर से गर्निस कर दें।

2. आलू का रायता
व्रत के दौरान ज्यादातर लोग आलू से बनी रेसिपिज ही खाते हैं। ऐसे में आप आलू की सब्जी, आलू की टिक्की के अलावा कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं, तो आप ये आलू का रायता बना कर खा सकते हैं। व्रत के दौरान ये सेहतमंद भी है और स्वादिष्ट भी।
सामग्री-
250 ग्राम दही
आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधी छोटी चम्मच कटी हुई हरी मिर्च
1 बड़ा चम्मच कटा हुआ पुदीना
1 चम्मच कटा हुआ हरा धनिया
1/2 कप उबले और कटे हुए आलू
स्वादानुसार सेंधा नमक
बनाने की विधि-
सबसे पहले दही को अच्छी तरह फेंटे लें। आलू को क्यूब में काट लें, और डिप फ्राई कर लें। अब इसके बाद दही में रायता बनाने की सारी सामग्री डालकर सभी को अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब एक पैन में तड़का लगाने के लिए घी गरम कर लें। तेल के गर्म होने पर इसमें जीरा, सूखी लाल मिर्च डालकर कुछ सेकेंड के लिए छोड़ दें। अब इस तड़के को रायते के ऊपर डालें और अच्छी तरह मिला लें। आपका रायता तैयार है। रायते को ठंडा होने के लिए थोड़ी देर के फ्रिज में रख दें। अब ठंडे ठंडे आलू रायता का लुफ्त उठाकर मजे से खाएं।

3. खीरे का रायता
खीरे का रायता बनाना बहुत आसान है। ये स्वाद के साथ आपकी सेहत के लिए भी काफी अच्छा है। खीरे का रायता खाने के बाद आप व्रत में भी काफी तोरताजा महसूस करेंगे। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। आप झटपट इसे तैयार कर सकते हैं।
सामग्री-
दही- 250 ग्राम
खीरा- 2 घिसा हुआ
पिसा भुना जीरा- आधा छोटा चम्मच
साबुत जीरा- आधा छोटा चम्मच
सेंधा नमक- स्वादानुसार
देसी घी- 1 चम्मच
बनाने की विधि-
खीरे का रायता बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को धोकर छील लें। और फिर कद्दूकस कर लें। इसके बाद इसका पानी निचोड़ कर अलग कर दें। इसके बाद एक पैन में घी डाल दें। घी गरम हो जाने पर उसमें जीरा डाल दें। जीरा थोड़ा भून जाने के बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा डालकर फ्राइ कर लें। दही को अच्छी तरह फेंट लें। इसमें सेंधा नमक और भुना हुआ पिसा जीरा डालकर सारी सामग्री अच्छे से मिला लें। आपका रायता खाने के लिए बिल्कुल तैयार है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
