Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
स्वादिष्ट गाजर की खीर
Desserts
oi-Staff
गाजर की खीर या फिर कहें कैरेट पायसम, खाने में बड़ी ही लजीजी होती है। अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो आपको गाजर की खीर जरुर ट्राई करनी चाहिये। यह टेस्टी गाजर की खीर आप जिसे भी बना कर खिलाएंगी वह आपका दीवाना जरुर बन जाएगा। इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसे पकाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। तो चलिये देखते हैं कि यह गाजर की खीर कैसे बनाई जाती है, वो भी एकदम सरल विधि से।
टेस्टी पिस्ता हलवा
कितने- 4-5
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट

सामग्री-
3 मध्यम आकार के गाजर
½ चम्मच हरी इलायची पावडर
1 कप पतला नारियल दूध
1 कप गाढा नारियल दूध
½ से ¾ कप पावडर घिसा हुआ गुड
मुठ्ठी भर काजू
मुठ्ठी भर किशमिश
चुटकीभर सेंधा नमक
2 से 3 चम्मच घी
बनाने की विधि-
- गाजर को छील कर घिस लें और उसे पानी में बहुत अच्छी तरह से उबाल लें।
- गुड को ½ कप पानी में मिक्स कर लें।
- जब गाजर पूरी तरह से ठंडी हो जाए तब उसे कप पानी में पीस लें।
- अब एक कढाई को धीमी आंच पर चढाएं उसमें गाजर का पेस्ट, नारियल दूध का पतला घोल, गुड, ¼ पानी और हल्का सा नमक डालें।
- अब इसे आराम से बीच बीच में चलाती रहें और बिल्कुल भी ना उबालें।
- जब आप देखें कि कढाई में भाप ऊपर की ओर निकलने लगे तब आंच को बिल्कुल बंद कर दें।
- उकसे बाद उसमें नारियल का गाढा दूध मिक्स करें।
- एक छेाटे से पैन में तेल या घी गरम करें।
- पहले तो उसमें काजू तोड़ कर डालें, जब वह गोल्डन ब्राउन हो जाए तब उसमें इलायची पाउडर और किशमिश डालें।
- अब इस मिश्रण को गाजर की खीर में पलट दें।
- अब आपकी गाजर की खीर तैयार है, इसे गरमा गरम सर्व करें।
Comments
English summary
carrot payasam or carrot kheer
Story first published: Monday, June 9, 2014, 18:16 [IST]
Other articles published on Jun 9, 2014



Click it and Unblock the Notifications
