Latest Updates
-
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज
इस क्रिसमस कुकर में बनाइये एग लेस केक
क्रिसमस पर केक ना बनाया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। क्रिसमय केक बिना बिल्कुल अधूरा है। आप चाहें तो इसे बाहर से खरीदें या फिर घर पर ही ओवन या कुकर में बना लें। अगर आप के पास ओवन नहीं है तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है।
क्रिसमस पर डायबिटिक जम कर खाएं ऑरेंज रम केक
घर पर केक बना कर क्रिसमस सेलेब्रेट करने में अपना ही मज़ा है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुकर में केक कैसे बनाया जाता है? अगर नहीं तो जानिये इसकी आसान सी विधि। भारत में अधिकतर लोग अंडे के बिना केक खाना पसंद करते हैं। इसलिये यह केक की रेसिपी बिना अंडे के बनाई गई है। आइये जानते हैं स्टेप बाई स्टेप क्रिसमस केक की रेसिपी।

कितने- 4-5
तैयारी में समय- 20 मिनट
बनाने में समय- 40 मिनट

सामग्री-
- मैदा- 1 कप
- कंडेंस मिल्क- 1/2 कप
- पाउडर शुगर- 1/4 कप

- काजू- 1 चम्मच
- किशमिश- 1 चम्मच
- बेकिंग सोडा- 1/4 चम्मच

- बेकिंग पावडर- 1/2 चम्मच
- बटर- 1/4 कप
- दूध- 1/2 कप

- नमक- 1 कप
- बटर- 1 चम्मच
- मैदा- 1 चम्मच
विधि-
1. एक कटोरे में मैदे के साथ बेकिंग सोडा और बेकिंग पावडर मिक्स करें।
2. पाउडर शुगर और बटर को एक साथ मिक्स कर के फेंट लें।

3. अच्छी प्रकार से मिक्स करने के बाद इसमें कंडेंस मिल्क मिला कर और भी अच्छी तरह से मिक्स करें।
4. अब प्रेशर कुकर गरम करें, उसके बीच में नमक डालें, जिससे गैस से आने वाली आंच कंट्रोल रह सके और केक न जले।
5. कुकर को कवर कर दें।
6. अब मैदे में कंडेंस मिल्क वाला मिश्रण मिक्स करें और देख लें कि उसमें गांठें ना पड़ी हों। इसमें पूरा दूध मिक्स कर दें और घोल को स्मूथ बना लें।

7. अब केक बनाने वाले बर्तन को घी लगा कर ग्रीस लें। इसके ऊपर फिर थोड़ा सा मैदा छिड़के और हाथों से चारों ओर फैला दें।
8. केक के घोल में काजू और किशमिश डाल कर मिक्स करें।
9. अब केक के मिश्रण को केक बनाने वाले सांचे में उडे़लें। इसे कुकर में रखें और कुकर को बिना सीटी लगाए हुए बंद कर दें।
10. इसे बिल्कुल धीमी आंच पर 30-40 मिनट तक बेक करें। इसके बाद इसे थोड़ा सा खोल कर देंखे कि क्या यह ब्राउन हुआ है।

11. केक को पक जाने के बाद कुकर में 5 मिनट तक ऐसे ही रखें और फिर उसे निकाल कर ठंडा होने के लिये रखें।
12. फिर इसे पलट कर प्लेट में निकालें, चाकू की सहायता भी ली जा सकती है।
13. जब केक ठंडा हो जाए तब इसे छोटे पीस में काट कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications