Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
वेलेंटाइन डे डेजर्ट: कोकोनट केक
Desserts
oi-Staff
इस केक को 1234 केक भी कहा जाता है क्योंकि इसमें हमने 1 कप बटर, 2 कप चीनी, 3 कप मैदा और 4 अंडों का प्रयोग किया है। वेलेंटाइन डे नजदीक आने ही वाला है तो ऐसे में आपने कई सारी तैयारियां कर रखी होगीं। पर लड़कियों को यह बात समझनी होगी कि अगर लड़के के दिल तक पहुंचा है तो, उसका रास्ता सीधे पेट से हो कर गुजरता है।
तो अगर आप भी अपने प्रेमी से इस वेलेंटाइन डे पर अपने प्यार का इजहार करना चाहती हैं तो, उनके लिये कोकोनट केक जरुर बनाइये। यह कोकोनट केक असानी से बन जाता है और खाने में स्वादिष्ट भी लगता है। आइये जानते हैं इस कोकोनट केक की रेसिपी। आलमंड चॉकलेट: वेलेंटाइन डे रेसिपी

सामग्री-
- मैदा- 3 कप
- घिसा नारियल- 1/2 कप
- चीनी- 2 कप
- बिना नमक का बटर- 1 कप
- अंडे- 4
- वेनीला एक्सट्रेक्ट- 1 चम्मच
- बेकिंग सोडा- 1 चम्मच
- नमक- चुटकीभर
- नारियल दूध- 1 कप
विधि-
- एक कटोरे में बटर को हैंड मिक्सर से मुलायम होने तक फेट लें।
- फिर उसमें चीनी और अंडे मिलाएं।
- अब मैदा, नमक और बेकिंग सोडा अलग बरतन में मिलाएं।
- इस मैदे वाले मिश्रण को बटर के साथ मिक्स करें और फिर इसमें दूध और घिसा हुआ नारियल मिक्स करें।
- अब वैनीना एक्सट्रैक्ट डालें। वेलेंटाइन डे पर बनाइये रेड वेल्वेट कपकेक
- दूसरे कटोरे में अंडे के सफेद भाग को निकाल कर फेंटे और फिर इसे बटर और मैदे वाले घोल में डाल लें।
- अब केक के मिश्रण को केक पैन में डालें तथा 20 मिनट के लिये प्री हीट ओवन में 350 डिग्री फेरनहाइट पर रखें।
- उसके बाद टूथपिक की मदद से चेक करें की केक तैयार है या नहीं।
- जब केक ठंडा हो जाए तब इस पर क्रीम और नारियल से सजावट करें।
- आपका वेलेंटाइन केक तैयार है, इसे अपनी लवर को सर्व करें और तारीफें लूटें।
Comments
English summary
Coconut Cake For Valentine day
Story first published: Monday, February 10, 2014, 19:03 [IST]
Other articles published on Feb 10, 2014



Click it and Unblock the Notifications
