Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
डेजर्ट: स्ट्रॉबेरी आल्मंड शॉर्टकेक
Desserts
oi-Staff
डेजर्ट खाना हर किसी को पसंद होता है, चाहे वह कोई बच्चा हो या फिर कोई बूढ़ा। खाना खाने के बाद कुछ न कुछ मीठा खाने का मन तो करता ही है तो, क्यूं न घर में कोई स्वादिष्ट और हेल्दी चीज ही बना डाली जाए। स्ट्रॉबेरी केक या फिर स्ट्रॉबेरी आल्मंड शॉर्टकेक एक आम सा डेजर्ट है, जिसे घर पर तैयार किया जा सकता है। यहां पर बहुत ही सिंपल सी रेसीपी है, जिसे कोई भी नवसिखिया भी बना सकता है। बच्चों को तो स्ट्रॉबेरी बहुत पसंद होती है। आइये देखते हैं स्ट्रॉबेरी आल्मंड शॉर्टकेक को बनाने की आसान सी विधि।
कितने लोगों के लिये- 4-6
तैयारी में समय- 45 मिनट

सामग्री-
बटर- 1/2 कप
चीनी- 1 1/2 कप
अंडा- 4
बेकिंग पाउडर- 1/4 चम्मच
मैदा- 3 कप
बादाम- 1 कप (स्लाइस)
आल्मंड लिकर- 1 चम्मच
नमक
टॉपिंग के लिये-
फेंटी क्रीम कोन में
स्ट्रॉबेरी स्लाइस
बादाम
विधि-
- एक कटोरे में बटर और चीनी को खूब फेंटिये और किनारे रख दीजिये।
- फिर उसमें अंडे, नमक और बेकिंग पाउडर अच्छे से मिलाइये, फिर इसमें आल्मंड लिकर डाल कर फेंटिये।
- अब कटोरे में मैदा डालिये और तब तक फेटिये जब तक कि एक गाढा और मुलायम घोल न तैयार हो जाए।
- अब बेकिंग डिश पर थेाड़ा सा बटर लगाइये और उस पर केक का सारा मिश्रण डाल दीजिये।
- आटे के घोल के ऊपर कटे हुए बादाम डालिये और केक को ओवन में 350 डिग्री पर 20 से 25 मिनट तक बेक होने के लिये रखिये।
- केक तेयार हो जाने वार टूथ पिक की मदद से देखिये कि केक बेक हो चुका है या नहीं। अगर हो जात तो केक को बाहर निकाल कर ठंडा होने के लिये रखें।
- फिर केक को फेंटी हुई क्रीम से गार्निश कीजिये, उस पर स्ट्रॉबेरी की स्लाइस और बादाम लगाइये। इसे छोटे पीस में कट कर के सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Dessert: Strawberry Almond Shortcake
Story first published: Friday, July 26, 2013, 16:04 [IST]
Other articles published on Jul 26, 2013



Click it and Unblock the Notifications
