Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
दीपावली स्पेशल कुकीज़
दीपावली एक ऐसा त्योहार है जिसे हर कोई खाते पीते और मौज-मस्ती के साथ बिताना पसंद करता है। कई लोग दीपावली की तैयारियां इसके 10 दिन के पहले ही शुरु कर देते हैं। घर की महिलाएं घर की साफ-सफाई करने के बाद पकवान बनाने पर ध्यान देना शुरु कर देती हैं। हमारी ब्लॉगर जिनका नाम नेहा माधुर है, दीवाली के मौके पर हमसे अपनी स्पेशल स्नैक्स रेसीपी शेयर कर रही हैं। नेहा जी हमें बता रही हैं कि हम दीपावली पर रंग-बिरंग और डिजाइनर कुकीज़ कैसे बना सकते हैं।
यह कुकीज देखने में जितनी प्यारी लगती हैं, उतनी ही खाने में भी स्वादिष्ट होती हैं। कुकीज़ हल्की-फुल्की और क्रिस्प बनेगी। तो दोस्तों अगर आप इस दीवाली अपने घर पर आने वाले महमानों की तारीफें बटोरना चाहते हैं, तो स्पेशल कुकीज़ बनाना बिल्कुल भी मत भूलियेगा। आइये जानते हैं दीवाली स्पेशल कुकीज़ को बनाने की विधि-
सामग्री-
मैदा- 230 ग्राम
बेकिंग सोडा- ½ चम्मच
बटर- 115 ग्राम
नमक- ¼ चम्मच
पिसी हुई चीनी- 100 ग्राम
अंडा- 1
वेनीला एक्सट्रैक- 1 चम्मच
आइसिंग के लिये
अंडे का सफेद भाग- 1
नींबू का रस- 1 चम्मच
पिसी चीनी- 1½ कप

विधि-
- एक कटोरे में मैदा, नमक और बेकिंग सोडा एक साथ मिलाएं।
- अब एक ओर बटर और चीनी को इतना फेंटे कि वह फूल जाए।
- फिर इसमें अंडा और वेनीला एक्सट्रैक मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण को मैदे के साथ मिला कर अच्छे से मिक्स करें और एक नरम आटा तैयार करें।
- आटे को दो हिस्से में बांट कर हर एक हिस्से को किसी पतली पॉलीथीन में लपेट लें।
- अब इसे फ्रिज में कम से कम 3-4 घंटों के लिये रखें।
- ओवन को पहले से ही 180 डिग्री पर हीट करें।
- बेकिंग ट्रे पर शीट बिछा कर उस पर तैयार आटा फैलाएं। आटा करीबन इंच का मोटा होना चाहिये।
- अब कुकी कटर की मदद से आप इसे मन चाहे आकार में काट कर डिजाइन तैयार कर सकती हैं।
- अब कटी हुई कुकीज को फ्रिज में 10 मिनट के लिये रखें।
- इन्हें निकाल कर 9 मिनट के लिये बेक करें।
- इन्हें हल्का सुनहरा होने तक बेक करें और फिर निकाल कर ठंडा कर लें।
- एक साफ कटोरे में , अंडे का सफेद भाग और नींबू का रस मिलाएं।
- अब बारीक चीनी को छान कर उसका पाउडर अंडे के घोल में मिलाएं।
- 2-3 मिनट के लिये फेंटे
- अगर आपकी आइसिंग बहुत पतली हो गई है तो आप उसे गाढा करने के लिये और चीनी मिला सकती हैं।
- अगर आईसिंग बहुत ज्यादा गाढी हो गई है तो आप उसमें पानी की थोड़ी मात्रा बढा सकती हैं।
- यह आइसिंग बहुत जल्दी सूखने लगती है इसलिये आपको इसे हमेशा ढंक कर रखना होगा।
- फिर इसे मन चाहे अंदाज में सजा लीजिये।

विधि-

विधि-

आईसिंग की विधि-




Click it and Unblock the Notifications