Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दीपावली पर गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों की सवधानी
दीपावली अब बस कुछ ही दिनों में आने वाली है। हर कोई इन दिन की खास तैयारी करता है और भगवान को खुश करने के लिये जी तोड़ महनत करता है। दीपावली के दिन अगर आपके घर में कोई महिला गर्भवती है या फिर आप खुद गर्भवती हैं तो आपको अपना खास ख्याल रखना होगा। दीपावली पर गर्भवती महिलाओं को थोड़ी सवधानी रखनी होगी जिससे उन्हें या फिर उनके पेट में पल रहे शिशु को कोई तकलीफ ना हो। दीपावली कि रात को पटाखें और वायु में फैले प्रदूषण और शोर से गर्भवती महिलाओं को बचना चाहिये। साथ ही घर की सफाई करते वक्त उन्हें बहुत सावधान रहना चाहिये।
हम चाहते हैं कि आपकी दीपावली बिना किसी तकलीफ के हंसी-खुशी बीते इसलिये आज हम कुछ ऐसे टिप्स ले कर आएं हैं जो गर्भवती महिलाओं के लिये अच्छे साबित होंगे। तो आइये जानते हैं कि वे कौन सी सावधानियां हैं जो दीपावली के दिन गर्भवती महिलाओं को दिल और दिमाग में रखनी चाहिये।

दीपावली पर गर्भवती रखें इन बातों की सवधानी
आराम से रहिये: इस रात सिल्क या सिन्थेटिक की साड़ी पहनने कि बजाए कोई ऐसा कपड़ा पहने जिसमें आप खुद को आरामदायक महसूस करती हों। बढियां होगा कि आप कॉटन का कपड़ा पहने क्योंकि इसमें आग नहीं पकड़ती।
पटाखों से दूरी बनाएं: हो सकता है कि आप हर साल हल्के फुल्के पटाखें छुड़ा लेती थी, मगर अब आप प्रेगनेंट हैं इसलिये इनसे दूरी बनाएं रखें। इस रात हवा काफी प्रदूषित हो जाती है और इसमें कार्बन डायऑक्साइड और नाइट्रस ऑक्साइड बढ जाते हैं जो कि पेट में पल रहे बच्चे के लिये खतरनाक होते हैं। इसके अलावा पटाखों का शोर भी प्रेगनेंट महिला के लिये खतरनाक होता है क्योंकि कान बहुत संवेदनशील हो जाते हैं।
खान-पान: दिवाली के दिन महिलाएं काम काज में इतनी बिजी रहती हैं कि वे अपने भोजन कि ओर ध्यान ही नहीं दे पाती। काम करते वक्त ध्यान से बीच बीच में खाती रहें और इसमें कोई लापरवाही ना जताएं। तेल और मसाले वाला भोजन ना खाएं साथ ही मिठाई भी कम ही खाएं।
ध्यान देने योग्य बातें: घर का काम करते हुए गर्भवती महिलाओं को सचेत रहना चाहिये। घर की सफाई करते वक्त आपको स्टूल पर नहीं खड़े होना है और ना ही साबुन के घोल का प्रयोग करना है। घर का काम करते वक्त काफी दुर्घटनाएं घटित हो जाती हैं। रिस्की काम ना ही करें तो अच्छा होगा।



Click it and Unblock the Notifications
