Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
8 स्वादिष्ट दीवाली मिठाइयां
घर पर जो भी महमान दिवाली की बधाई देने आता है उसे बिना मिठाई खिलाएं हम विदा नहीं करते। किसके यहां कौन सी मिठाई खाई गई और किसके घर के गुलाब जामुन सबसे स्वादिष्ट थे, इसकी चर्चा दिवाली के दूसरे दिन होती है।
READ: घर में हमेशा भरा रहेगा पैसा, अगर घर में रखेंगे ये चीज़ें
दिवाली में रंग-बिरंगी मिठाइयों का बहुत महत्व होता है और लड्डू के बारे में तो कहना ही क्या, वो तो भगवान गणेश के फेवरेट हैं। दोस्तों, त्योहारों का मौसम चल रहा है, ऐसे में जरूरी है घर में ही मिठाई बना ली जाए। हम ऐसा इसलिये कह रहे हैं क्योंकि आजकल बाजार में मिलावटी मिठाइयां बनना शुरु हो गई हैं।
हां, थोड़ी मेहनत जरूर पड़ती है लेकिन अपने हाथ से बनायी गयी चीज की बात ही कुछ और होती है। सबसे बड़ी बात घर में बनीं मिठाई पूर्ण रूप से शुद्ध होती है जो आपकी सेहत का नुकसान नहीं करेगी। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आये हैं ढेर सारी मिठाइयां जिसे बनाना तो आसान है ही साथ ही यह काफी दिनों तक खराब भी नहीं होती है।

ब्रेड गुलाब जामुन
गुलाब जामुन से स्वादिष्ट शायद ही कोई दूसरी मिठाई होगी। यदि आप आम खोया वाला गुलाब जामुन नहीं बनाना चाह रही हैं तोब्रेड गुलाब जामुन एक अच्छा विकल्प रहेगा। फ्रिज में रखी ब्रेड का यूज़ कीजिये और मेहमानों को खुश कीजिये।

रसमलाई
रसमलाई भारतीय मिठाइयों में सबसे श्रेष्ठ मानी गई है। यदि रसमलाई को दिवाली पर ना बनाया जाए तो समझिये की कुछ अधूरा सा रह गया है। अगर आपने यह मिठाई कभी अपने घर पर नहीं बनाई है, तो देर मत कीजिये और झट से बना डालिये इसे।

मोतीचूर के लड्डू
गणेश जी को मोतीचूर के लड्डू बहुत पसंद हैं तो ऐसे में अगर इन्हें खुश करना हो तो इसे बनाना बिल्कुल भी ना भूलें।

पनीर की इमरती
आम इमरती तो आप रोज ही बाजार में ला कर खाती होंगी लेकिन कभी हमारी बताई हुई पनीर की इमरती बनाइये। यह बनाने में आसान और सेहत के लिये पौष्टिक है।

मोहनथाल
मोहनथाल एक जानी मानी मिठाई है जो कि भुने हुए बेसन, घी और मेवे मिला कर बनाई जाती है। यह मिठाई हर त्योहार की शान होती है तो इस बार इसे बनाने से बिल्कुल भी ना चूके।

केसर पिस्ता खीर
केसर पिस्ता खीर को बनाना बहुत ही आसान है क्योंकि इसमें ऐसे कोई चीज नहीं पड़ती जो आसानी से प्राप्त ना हो सके। इस खीर को जो सबसे ज्यादा स्पेशल बनाता है वह है इसमें बड़ने वाला पिस्ता।

मलाई के लड्डू
घर से प्राप्त ताजी मलाई की मदद से आप इस दिवाली मलाई के लड्डू बना सकती हैं। ये लड्डू बडे़ ही स्वादिष्ट और सस्ते होते हैं।




Click it and Unblock the Notifications
