Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
स्वादिष्ट मोतीचूर के लड्डू
गणेश चतुर्थी पर लड्डू ना बनाया जाए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। आपने बाजार से खरीद कर मोतीचूर के लड्डू तो खूब खाए होंगे क्यों ना इस गणेश चतुर्थी पर आज घर पर ही इसे बनाये जाएं। यब बनाने में बहुत आसान है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। मोतीचूर का लड्डू बनाने के लिये केवल बेसन का प्रयोग होता है जिसमें केसरिया रंग मिलाने की जरुरत होती है बस। तो आइये करते हैं मोतीचूर के लड्डुओं से गण्पती बप्पा का मुंह मीठा।
सामग्री-
बेसन- दो कप
शक्कर - तीन चौथाई कप
खाने वाला केसरिया रंग - एक चौथाई चम्मच
देसी घी - दो कप
बादाम - दो टी स्पून (पीसा हुआ)
इलायची पाउडर - आघा टी स्पून

विधि-
बेसन को पानी में घोल कर गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें। इसमें केसरिया रंग डालें। कड़ाही में घी गर्म करें और इसमें किसी छन्ने की सहायता से बेसन डालकर बूंदी तल लें। एक अलग कड़ाही में बराबर मात्रा में पानी और शक्कर मिलाकर एक तार की चाशनी बनाएं। इसमें बूंदी और बादाम व इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं। हल्का ठंडा हो जाने पर इस मिश्रण से लड्डू बना लें। लड्डुओं को थाली में सजाकर सूखने के लिए अलग रख दें। आपका मोतीचूर का लड्डू तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications