Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
नवरात्र में बनाइये दूध पाक
Desserts
oi-Staff
दूध पाक एक ऐसी खीर है जो आराम से कम समय में बन जाती है। नवरात्र का व्रत रखने वाले लोग इसे आराम से घर पर बना कर खा सकते हैं। आपको दूध पाक बनाने के लिये किसी बड़ी सामग्री की आवश्यकता नहीं पडे़गी। यह कम सामग्री में भी आराम से बनाया जा सकता है। जब दूध पाक बन जाए तो उस पर बादाम और पिस्ता सजाना बिल्कुल भी मत भूलियेगा, इससे आपके दूध पाक का जायका और भी बढ़ जाएगा। तो इस नवरात्री पर व्रत रखने वालों को आप भी सुझाव दे सकते हैं कि वह दूध पाक जैसी स्वादिष्ट खीर कैसे बनाएं।
कितना- 4
तैयारी में समय- 10-15 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
- दूध- 1 लीटर
- बासमती चावल, भिगोया हुआ- 1 कप
- दूसी घी- 1/2 चम्मच
- हरी इलायची पाउडर- 1/2 चम्मच
- चीनी- 7 चम्मच
- चिरौंजी- 1 चम्मच
- पिस्ता- 8-10
- बादाम- 8
विधि-
- नॉन स्टिक पैन में घी गरम करें, उसमें चावल डाल कर हल्की आंच पर उसे हल्का भूरा होने तक भूने।
- दूसरी ओर दूध को मध्यम आंच पर 12 मिनट पका लें और उसे बीच-बीच में चलाती रहें।
- अब भुने हुए चावल में दूध उडे़लें। आंच को बिल्कुल धीमा कर दें और 20 से 25 मिनट तक पकने दें।
- उसके बाद इलायची पाउडर डाल कर मिक्स करें।
- अब इसमें चीनी और चिरौंजी डाल कर 10-12 मिनट पकाएं।
- आखिर में इसे पिस्ता और बादाम से सजाएं।
- इसे आप किसी भी प्रकार से ठंडा या गरम सर्व कर सकती हैं।
Comments
English summary
Doodh Pak; Navratri Recipe
Story first published: Tuesday, October 8, 2013, 13:30 [IST]
Other articles published on Oct 8, 2013



Click it and Unblock the Notifications