Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
क्रिसमस पर परिवार वालों के लिये बनाएं एगलेस कैरेट केक
Beauty
oi-Staff
क्रिसमस आने वाला है और क्रिसमस के नाम से हमें हमेशा केक खाने की याद आती है। तो आप भी किचन में कुछ गाजर ले कर तैयार हो जाइये क्योंकि आज हम आपको क्रिसमस के लिये कैरट केक बनाना सिखाएंगे। अगर आप बेकिंग करना पसंद करती हैं तो आपको यह केक जरुर बनाना चाहिये।
READ: क्रिसमस पर डायबिटिक जम कर खाएं ऑरेंज रम केक
यह केक काफी हेल्दी है क्योंकि इसमें दही, गाजर और ऑलिव ऑइल है। हमने इसमें अंडे की जगह पर दही का प्रयोग किया है। तो अगर आप एग लेस केक खाना चाहते हैं तो आपके लिये यह एक अच्छा ऑपशन है। तो आइये अब बिना देर किये हुए जानते हैं कैरट केक बनाने की विधि।
सामग्रीः
कितनेः 2 लोगों के लिये
तैयारी और का पकाने में समयः 1 घंटा
सामग्रीः
- मैदाः 3/4 कप
- गेहूं का आटाः 1/4 कप
- घिसी गाजरः 1/2 कप
- दहीः 3/4 कप
- ऑलिव ऑइल: 1/4 कप
- दूधः 2.5 चम्मच
- शक्करः 1/2 कप
- वेनीला एसेंसः 1/2 चम्मच
- दालचीनी पावडरः 1/4 चम्मच
- बेकिंग पावडरः 1/2 चम्मच
- बेकिंग सोडा- 1/2 चम्मच
- नमकः 1/4 चम्मच
- अखरोटः मुठ़ठीभर, चॉप किये हुए
विधि:
- गाजर को बारीक घिस लें और किनारे रख दें।
- मैदे और गेहूं के आटे को बेकिंग सोडा और बेकिंग पावडर के साथ छान लें और एक कटोरे में दही, शक्कर, दूध और ऑलिव ऑइल के साथ मिक्स कर के फेंट लें।
- ध्यान रखें कि शक्कर अच्छी तरह से मिक्स हो चुकी हों।
- फिर इसमें दालचीनी पावडर, वैनीला एसेंस मिला कर दुबारा हल्का फेंटे। आखिर में गाजर और फिर मैदे और गेहूं के आटे वाला मिश्रण मिलाएं।
- इसे अच्छे से फेंटे और इसमें कटे हुए अखरोट भी मिलाएं।
- ओवन को 182 डिग्री पर 10 मिनट के लिये प्रीहीट करें।
- तब तक के लिये टिन में बटर पेपर लगा कर उस पर घी लगा कर मैदा छिडके।
- अब केक को 20.25 मिनट तक रखें और आखिर में टूथपिक डाल कर चेक करें और जब वह साफ निकल आए तो समझिये कि वह हो गया है।
- आपके मफिन तैयार हैं, इसे तुरंत ही किसी गीले कपडे़ पर निकाल कर 15 मिनट तक ठंडा होने क के लिये रख दें।
- फिर उसमें से बटर पेपर निकालें और दुबारा इसे ठंडा होने के लिये एक घंटे के लिये रख दें।
- इसके बाद इसे स्लाइस करें और चाहे तो सर्व करें या फिर एयर टाइट कंटेनर में रख दें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
