Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
घर पर बनाइये आलमंड चॉकलेट: वेलेंटाइन डे रेसिपी
Desserts
oi-Staff
वेलेंटाइन डे, दो प्यार करने वालों के लिये बड़ा दिन होता है। अगर आप भी अपने प्रेमी से बेपनाह प्यार करती हैं तो उन्हें अपने दिल का प्यार दिखाने के लिये उनके लिये घर पर ही आलमंड चॉकलेट बनाएं। वह आपके हाथों दृारा चॉकलेट खा कर दुबारा आपको अपना दिल दे बैठेगें। घर पर आलमंड चॉकलेट बनाने के लिये आपको किसी भी बड़ी सामग्री की कोई आवश्यकता नहीं पडे़गी। चॉकलेट बनाने के लिये आपको बस कोकोआ पाउडर और थोड़े से बादाम की जरुरत पडे़गी बस। तो देर किस बात की चलिये देखते हैं आलमंड चॉकलेट बनाने की विधि-

कितने- 10-20 चॉकलेट
तैयारी में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- कोकोआ पाउडर- 2 चम्मच
- बटर- 50 ग्राम
- चीनी- स्वादअनुसार
- मिल्क पाउडर- 1 कप
- पानी- 3/4 कप
- चॉकलेट बनाने वाला सांचा- 10 से 15
- बादाम- मुठ्ठी भर
- वेनीला एसेंस- 2 बूंदअपने
वेलेंटाइन के लिये बनाइये चॉकेलेट चीज़केक
विधि-
- पानी और चीनी को मध्यम आंच पर 5 मिनट के लिये उबालिये।
- एक बार जब चीनी पिघल जाए और घोल गाढा हो जाए तब उसे आंच से उता लें।
- फिर इसमें मिल्क पाउडर मिक्स करें।
- घोल जब तक गरम है तब तक उसमें जल्दी से कोकोआ पाउडर और बटर मिक्स करें।
- फिर कुछ बूंद वेनीला एसेंस की मिलाएं।
- इस घोल को मिक्स करने के लिये आप एलेक्ट्रॉनिक ब्लेंडर की सहायता लें।
- अब इसमे बादाम मिक्स करें।
- इस मिश्रण को चॉकलेट बनाने वाले सांचे में भर कर फ्रीजर में 45 मिनट के लिये रखें।
- अब आपकी चॉकलेट तैयार है, इसे कलर फुल पेपर में रैप कर के सर्व करें।
Comments
English summary
Homemade Almond Chocolates: V Day Recipe
Story first published: Saturday, February 8, 2014, 10:07 [IST]
Other articles published on Feb 8, 2014



Click it and Unblock the Notifications