Latest Updates
-
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य
गर्मी भगाए चीकू आइसक्रीम
गर्मी के दिनों में एक से ज्यादा आइसक्रीम भी खा लो तब भी पेट नहीं भरता। इन दिनों लोग कॉफी शॉप से ज्यादा आइसक्रीम शॉप पर भीड़ लगाए ज्यादा मिल जाएंगे आपको । अगर आप को गर्मी भगानी है तो, आपको आइसक्रीम खाने से नहीं रूकना चाहिये। इन दिनों आप अपने घर में खुद ही चीकू फ्लेवर की आइसक्रीम बना सकते हैं। चीकू आइसक्रीम ना केवल स्वाद में बेहतरीन होती है बल्कि यह स्वास्थ्य के लिये भी फायदेमंद है। बाजार में मिलने वाली चीकू आइसक्रीम में काफी सारी कैलोरी होती है इसलिये अगर आप इसे घर पर बनाते हैं, तो एकस्ट्रा कैलोरी से बचा जा सकता है। आइये जानते हैं कि चीकू आइसक्रीम कैसे बनाई जाती है।

सामग्री-
4 चीकू फल छिला, बीज निकाला और स्लाइस किया हुआ
1/2 कप पावडर चीनी
1 चम्मच टोन्ड दूध
1 कप क्रीम
1 कप मिल्कमेड या कन्डेंस मिल्क
तेल
MUST TRY: केसर इलायची श्रीखंड
विधि-
- एक बर्तन में पानी, चीकू और चीनी डाल कर उबालें।
- फिर मिक्सी में दूध, क्रीम और चीकू के उबले पीस को अच्छी प्रकार से पीस लें।
- अब इस मिश्रण को आइसक्रीम बनाने वाले सांचे मे डाल कर इसे फ्रीजर में रखें।
- 10 घंटे फ्रिज में रखने के बाद सांचे को निकाल कर ताजे पानी के नल चला कर रखें।
- इससे आइसक्रीम आरमा से निकल जाएगी।
- अब आपकी चीकू यानी की सपोटा आइसक्रीम तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
