Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
हॉट मिल्क केक रेसिपी
Desserts
oi-Staff
केक खाने का मजा बहुत ही अलग होता है। किसी के बर्थडे में केक देख कर जी ललचा जाना या फिर कभी कॉलेज से आते वक्त बेकरी की शॉप में रखा ब्लैक फॉरेस्ट केक देख कर मन ललचा जाना बहुत ही आम सी बात है। केक खाने का मौका कभी नहीं छोड़ना चाहिये। अगर आप मीठे के शौकीन हैं और आपको हर प्रकार के केक अच्छे लगते हैं, तो हॉट मिल्क केक जरुर ट्राई करें। इसे घर पर बनाइये और जितना मन करे उतना खाइये। हॉट मिल्क केक बच्चों को तो खासतौर पर पसंद आएगी। आइये जानते हैं हॉट मिल्क केक बनाने की रेसिपी। बचे हुए केलों से बनाइये बनाना केक
कितने- 12-16 सर्विंग

सामग्री-
- 4 अंडे
- 2 कप चीनी
- 1 चम्मच वैनीला एक्सट्रेक्ट
- 2-1/4कप मैदा
- 2-1/4चम्मच बेकिंग पाउडर
- 1-1/4 कप दूध
- 10 चम्मच बटर, क्यूब
विधि-
- एक बडे़ से कटोरे में अंडा अच्छी तरह से फोड़ कर फेंट लें। इसके बाद इसमें चीनी डाल कर दुबारा फेंटे।
- फिर इसमें वैनीला डालें।
- इसके बाद इसमें मैदा और बेकिंग पाउडर डाल कर घोल तैयार करें। इसे तब तक फेटें जब तक कि घोल मुलायम ना हो जाए।
- एक छोटे से सॉस पैन में दूध और बटर गरम करें। इसे मैदे वाले घोल में डालें और फिर से फेंटे।
- घोल ज्यादा गाढा नहीं होना चाहिये।
- घोल को ग्रीस लगे बेकिंग पैन में डालें। बेकिंग पैन को ओवन में रखें और 350° पर रख कर 30-35 मिनट तक चलाएं।
- जब केक पक जाए तब इसमे टूथपिक डाल कर चेक करें कि केक पक चुका है या नहीं।
- अब केक को कुछ देर रूम टंपरेचर पर ठंडा होने दें और फिर इसे चाकू से काट कर कॉफी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
