Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
मैंगो कुल्फी: बच्चों की फेवरेट
Desserts
oi-Staff
गर्मियां जोरो शोरो से शुरु हो चुकी हैं और बच्चों की भी स्कूल से छुट्टी हो चुकी है। यह ऐसा समय है जब बच्चे दिन भर कुछ न कुछ खाने के लिये मांगते रहते हैं। तो इस दौरान आप उनके लिये कुछ स्पेशल तैयार कर सकती हैं जैसे , मैंगो कुल्फी। जी हां, आम तो अब बाजार में पटे पड़े हैं, तो ऐसे में अगर आप से कुछ न बनाया गया तो बेकार है।
बच्चों को भी कुल्फी खाना बहुत पसंद होता है और अगर ऐसे में उन्हें आम से बनी मैंगो कुल्फी मिल जाए तो वे आपको और भी ज्यादा प्यार करेगें। तो आइये देखते हैं मैंगो कुल्फी को बनाने की विधि को-
कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 20 मिनट
फ्रीजिंग टाइम- 8 घंटे
सामग्री-
दूध- 3 कप
उबला दूध- 1/2 कप
आम का गूदा- 1 कप
मिल्क पाउडर- 1/2 कप
इलायची पाउडर- 1 चम्मच
चीनी- 2 चम्मच
विधि-
- एक बडे़ बरतन में सभी सामग्रियों को एक साथ उबाले जैसे, मिल्क पाउडर, उबला दूध और चीनी आदि।
- एक बार इसे तेज से उबाले और फिर आंच को धीमा कर के दूध को गैस पर ही 20 मिनट तक पकने दें।
- फिर इसमें इलायची पाउडर मिलाएं। और आंच को बंद कर के दूध को ठंडा होने दें।
- इसके बाद उसमें आम का गूदा मिलाइये और मिक्स कीजिये।
- अब इस मिश्रण को कुल्फी के सांचे में डाल कर इसे फ्रिजर में 6 से 8 घंटे के लिये रख दीजिये।
- एक बार जब कुल्फी ठीक तरह से सेट हो जाए तो इसे फ्रिजर से निकाल कर अराम से पानी में डाल कर कुल्फी को प्लेट में निकाल लें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications

