Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
गर्मियों में बनाएं घर पर स्पेशल मैंगो लड्डू
आइए जाने कैसे आसानी से घर पर ही मैंगो लड्डू बनाया जा सकता है।
Desserts
oi-Staff
By Seema Rawat
गर्मियों में भला आम खाना किसे पसंद नहीं है। इस सीजन में आम से बने हर डिश अच्छी लगती है। आम एक ऐसा फल है जिसकी वजह से गर्मियों की तपन भी दूर हो जाती है।
गर्मियों में आम की ठंडी लस्सी हो या ज्यूस एक लम्बे समय के बाद थकान मिटा देती है।
वैसे गर्मियों में आमरस या आम की लस्सी बहुत ही कॉमन पेय हे जिसे हर कोई घर पर बनाता है। क्या आपने कभी आम से बने लड्डू खाएं है? ये मिठाई दूसरी मिठाईयों की तुलना में बहुत ही अलग और विशेष है। इस मिठाई को बनाने में आम और नारियल का उपयोग किया जाता है। दोनों ही चीजों में पौष्टिक तत्व पाएं जाते है। आइए जानते है इसकी रेसिपी के बारे में।

तैयारी का समय - 15 मिनट
बनाने में समय - 20 मिनट
सामग्री-
- आम का पल्प - आधा कप
- कंडेंस्ड मिल्क - आधा कप
- नारियल का बूरा पाउडर- एक कप
- इलायची का पाउडर- एक चम्मच
- मिक्स सूखे मेवे- आधा कप
विधि-
- एक मोटे तले का पैन ले और उसमे नारियल के बूरे को तब तक सेंके जब तक की वो हल्का भूरा के रंग में तब्दील न हो जाएं और खुशबू न आने लगे।
- अब इसमें आम के पल्प को पैन में डाले और अच्छी तरह मिलाएं।
- अब, इसमें कंडेस्ड मिल्क डाले और सारे सारे सूखे मावे डाल दे और एक चुटकी इलायची पाउडर छिटके।
- फिर, सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से संयोजित करें ध्यान रखे कि लड्डु का ये मिश्रण पैन में चिपके नहीं।
- आप इसे तब तक हिलाते रहे जब तक कि थोड़ा आटे की तरह सख्त न हो जाएं। जब आपको लगे यह थोड़ा सख्त या नरम है तो स्टोव बंद कर दें। अब इस मिश्रण को ठंडा करें जब तक आप इसे ठंडा होने पर आप हथेली पर थोड़ा सा हिस्सा लें और इस मिश्रण को लड्डू का शेप दें।
- एक फ्लैट ट्रे पर नारियल पाउडर लें और उस उसप इन तैयार लड्डुओ को रोल करें।
अब आपके मैंगो लड्डु तैयार है।
Comments
English summary
Mango Coconut Ladoo Recipe
Story first published: Monday, May 8, 2017, 17:04 [IST]
Other articles published on May 8, 2017



Click it and Unblock the Notifications