Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अचानक महमान आ जाएं तो बनाएं पैनकेक
पैनकेक आकार में गोल तथा मोटे होते हैं, जिनको पैन में बनाया जाता है। यह जल्द ही तैयार हो जाते हैं तथा इनके अंदर फिलिंग होती है। इसके अंदर भरने के लिये जैम, चॉकलेट चिप, आलू, मीट या फिर मछली तक भर सकती हैं। जब भी घर पर बिनबुलाए महमान आ जाएं तब आप बिना ज्यादा सोंचे हुए यह आलू वाला पैनकेक बना सकती हैं। तो आइये शुरु करते हैं इसे-

लोंगो के लिये- 4
पकाने में समय- 30 मिनट
पैन केक सामग्री-
कार्न फ्लोर - 1 कप
(मैदा) आटा 1 कप
अंडा - 1
दूध - आधा कप
बेकिंग पाउडर ¼ चम्मच
वेनिला अर्क - 1 चम्मच
चीनी - आधा बड़ा चम्मच
मक्खन 3-4 चम्मच
नमक का स्वादअनुसार
भरावन के लिये-
आलू- 5-6
प्याज- 3 कटी हुई
अदरक लहसुन पेस्ट 2 चम्मच
टमाटर- 2 कटा हुआ
लाल मिर्च पाउडर -1 चम्मच
तेल - 1-2 चम्मच
नमक स्वादअनुसार
विधि-
एक कटोरे में कार्न फ्लोर, अंडा, दूध, बेकिंग पाउडर, वैनीला एक्सट्रैक्ट, चीनी, बटर और थोडा सा नमक मिलाएं। अब इसको 4-5 मिनट तक के लिये अच्छे से मिलाएं और एक किनारे रखें। अब आलू को उबालें और छील कर मैश करें। एक पैन में दो चम्मच तेल डालें और उसमें कटी हुई प्याज डालें। जब प्याज हो जाए तब उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालें, फिर आलू, टमाटर, लाल मिर्च पाउडर और थोडा सा नमक डाल कर दो-तीन मिनट के लिये मध्यम आंच पर चलाएं और किनारे रख दें।
अब एक दूसरा पैन लें और उसमें बटर डाल कर गरम करें। अब पैन केक का घोल लें और उसे फ्राइंग पैन पर फैला दें तथा दोनों ओर भूरा कर लें। अब फिलिंग के लिये तैयार की गई सामग्री को इस पैनकेक पर दो चम्मच भर कर फैला दीजिये। इसी तरह से चार पैन केक तैयार करें। जब सामग्री को फैला लें तब पैनकेक को रोल कर दें। लीजिये तैयार हो गया आपका पैनकेक सर्व करने के लिये।



Click it and Unblock the Notifications
