Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
क्रिसमस पर बनाइये प्लम केक
क्रिसमस जहां रंग-बिरंगी सजावट और तोहफो के लिये जाना जाता है वही पर स्वादिष्ट केक का भी अपना महत्व होता है। यह पर्व प्लम केक के बिना अधूरा है। बाजारों में प्लम केक की मांग बहुत तेजी से बढ रही है, तो ऐसे में हमने सोचा कि क्यों ना हम आपको इस केक की रेसीपी बनाना सिखाएं।
केक तो वैसे और भी होते हैं। लेकिन क्रिसमस के मद्देनजर बनाए जाने वाले प्लम केक को बनाने के पीछे इसका एक मकसद सर्दी में स्वास्थ्य को भी सही रखना है। प्लम का मतलब आलूबुखारा होता है जिसे सर्दी में खाने से रोगप्रतिरोधक क्षमता बढती है।

सामग्री-
11/2 कप प्लम स्लाइस
1 कप मैदा
3 अंडे फेटे हुए
1/2 कप बटर
1/2 कप चीनी
1 चम्मच लेमन जेस्ट
1 चुटकी बेकिंग पाउडर
विधि-
1. ओवन को 325 डिग्री पर प्रीहीट कर लें।
2. अब केक के पैन को बटर लगा कर ग्रीस कर लें।
3. एक कटोरे में चीनी और बटर को मिक्स कर लें। अलग से अंडा तथा लेमन जेस्ट को मिक्स करें और बटर वाले मिश्रण में मिला दें।
4. अब बटर वाले मिश्रण में मैदा और बेकिंग पाउडर मिलाएं।
5. इस मिश्रण को केक वाले बतर्न पर फैला दीजिये। अब इस आटे पर स्लाइस किये हुए प्लम को अपने मन चाहे तरीके से सजाइये।
6. इसे 45 मिनट के लिये बेक कीजिये। ठंडा कर के सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications