Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
किमामी सेवइयां खा कर कीजिये ईद का स्वागत
Desserts
oi-Staff
कुछ लोगों के लिये ईद का मतलब सेवई ही होती हैं। यह रमजान रेसिपी काफी ज्यादा पसंद की जाती है। मीट-मछली अपनी जगह पर और सेवइयों की जगह अपनी जगह पर होती है। बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी सेवइयां काफी ज्यादा पसंद होती है। लखनऊ में तो यह रेसिपी काफी ज्यादा पॉपुलर है जिसके बारे में हम आज आपको बताने वाले हैं। गाजर की खीर
आज हम आपको किमामी सेवइयां बनाना सिखाएंगे जो कि यहां पर काफी ज्यादा मजे ले कर खाई जाती है। मगर इन सेवइयों को बनाने के लिये आपको खूब सारी चीनी का प्रयोग करना पड़ेगा। तो अगर आपको या आपके महमानों को चीनी से किसी भी प्रकार का परहेज नहीं है तो, उनके लिये किमामी सेवइयां बनाने की विधि यहां दी जा रही है।

कितने- 4
बनाने में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 45 मिनट
सामग्री-
- वर्मीसेली- 2 कप
- घी- 1 कप
- दूध- 3 कप
- इलायची- 4-5
- लौंग- 4-5
- चीनी- 1 कप
- बादाम- 10
- पिस्ता- 10
- केसर- 1 चुटकी
विधि-
- एक पैन में घी गरम करें, फिर उसमें इलायची और लौंग डाल कर हल्का फ्राई कर लें। फिर उसे निकाल कर किनारे रख दें और उसी पैन में वर्मीसेली फ्राई करें।
- आपको वर्मीसेली को लगभग 5-6 मिनट तक फ्राई करते रहना होगा।
- दूसरी ओर एक पैन में 2 कप पानी डालें, फिर उसमें चीनी डाल कर गाढा घोल तैयार करें।
- चीनी को घुलने में लगभग 10 मिनट लगेगें।
- इसके बाद फ्राई की हुई वर्मीसेली को इस चीनी के सीरप में डालें।
- उसके बाद इस घोल में 2 से 3 कप दूध डालें और उबालें।
- वर्मीसेली में दूध कम ही डाला जाता है, इसलिये इसको 4-5 मिनट और पका लें जिससे दूध क्रीमी हो जाए।
- अब आंच बंद करें और इसे लौंग तथा इलायची डाल कर गार्निश करें।
- आप इस पर कटे बादाम और पिस्ते सजा सकती हैं।
Comments
English summary
Qiwami Seviyan: Ramzan Recipe
Story first published: Thursday, July 24, 2014, 15:26 [IST]
Other articles published on Jul 24, 2014



Click it and Unblock the Notifications