Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
यम्मी रागी डार्क चॉकलेट
Desserts
oi-Staff
रागी ज्यादातर दक्षिण भारतीय रसोईं घरों में नियमित रूप से प्रयोग किया जाता है। वास्तव में यह दक्षिण भारत के कई गावों का प्रमुख भोजन है। रागी कैल्शियम, लौह, प्रोटीन, रेशे और अन्य खनिजों का समृद्ध स्रोत है। इसलिये आज हम आपको रागी डार्क चॉकलेट बनाना सिखाएंगे जो कि बड़ा ही टेस्टी होता है।
चॉकलेट केक तो आपने बहुत ही खाया होगा लेकिन रागी डार्क चॉकलेट बहुत कम ही लोग बनाना जानते हैं। यह साफ्ट और टेस्टी केक एक बार मुंह में डालने से इसका स्वाद कोई नहीं भूल पाता। तो देर किस बात की आइये जानते हैं रागी डार्क चॉकलेट बनाने की रेसिपी।
कुकर में ऐसे बनाइये ऑरेंज केक
कितनेः 4 सदस्यों के लिये
बनाने में समयः 40 मिनट

सामग्रीः
- 100 ग्राम कंपाउंड डार्क चॉकलेट
- 2 अंडे
- 1/2 कप कैस्टर शुगर या ब्राउन शुगर
- 1/2 कप पिघला बटर
- 1/2 कप रागी आटा
- 1/2 चम्मच बेकिंग पावडर
- 2 टी स्पून विस्की
विधिः
- ओवन को पहले 100 डिग्री सेल्सियस पर गरम कर लें।
- फिर कंपाउंड चॉकलेट को छोटे टुकडों में तोड कर डबल बॉइलर में पिघला लें।
- फिर इसे किनारे रखें और ठंडा होने के लिये किनारे रख दें।
- एक बाउल में अंडे अच्छे से फेटें और उसमें शक्कर धीरे धीरे मिलाएं।
- अब पिघला चॉकलेट और पिघला बटर एक साथ मिक्स करें।
- फिर इस मिश्रण को अंडे और शक्कर वाले मिश्रण में मिक्स करें।
- अब रागी और बेकिंग पावडर को छान लें। फिर इसे पहले बताए गए मिश्रण में धीरे धीरे मिक्स करें। ध्यान रखें कि गांठे ना पडें। साथ ही ओवर मिक्स भी ना करें।
- अब आखिर में विस्की मिलाएं और आखिरी बार चलाएं।
- इस मिश्रण को बेकिंग टिन जो कि 6 इंच की चौड़ाई में हो, उसमें पलटें।
- इसे ओवन में 15 मिनट तक पकाएं और जब यह हो जाए तब उसमें फोर्क घुसा कर चेक कर लें।
- फिर इसे ओवन से निकाल कर ठंडा होने के लिये रखें।
- फिर इसे सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
