Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बच्चों को जरुर भाएगा जैम स्विस रोल
Desserts
oi-Staff
आज कल बच्चों को काफी बाजार की चीज खाने की आदत लग गई है। ऐसे में हर मां यह सोचती है कि ऐसा क्या बनाया जाए कि बच्चे प्रेम से खाएं।
तो अब परेशान होने की जरुरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको जैम स्विस रोल बनाना सिखाएंगे। यह एक प्रकार का स्पॉज केक होता है, जिसको सेंट्रल यूरोप में इजात किया गया था।
यह गोल-गोल जैम रोल आपके बच्चों को काफी पसंद आएंगे। आइये जानते हैं इन जैम स्विस रोल को बनाने की विधि।

कितने- 10 स्लाइस
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 10 से 12 मिनट
सामग्री-
- अंडे- 3
- पावडर शक्कर- 1/2 कप + 1.5 टीस्पून
- मैदा- 1 कप
- वेनीला एसेंस- 2 चम्मच
- गरम पानी- 2 टीस्पून
- मिक्स फ्रूट जैम- जरुरत के हिसाब से
- आइसिंग शुगर या पावडर शुगर- छिड़कने के लिये
विधि-
- सबसे पहले ओवन को 190 डिग्री सेल्सियस पर गरम कर लें।
- रोल बनाने वाले पैन पर थोड़ा सा तेल लगा कर बटर पेपर लगा लें और उस पर भी थोड़ा सा तेल लगा लें।
- उसके बाद उस पेपर पर थोड़ा सा मैदा डाल कर फैलाएं और बाकी का मैदा पैन को पलट कर छाड़ दें और फिर इसे किनारे रख दें।
- अब एक बाउल में अंडा ले कर अच्छी तहर से फेंटे। फिर उसमें पावडर शुगर मिला कर दुबारा फेंटे।
- इसके बाद इसमें वेनीला एसेंस और हल्का गरम पानी डाल कर चलाएं।
- फिर इसमें मैदा छान कर डालें और तब तक मिक्स करें जब तक कि मैदा अंडे के घोल के साथ मिक्स ना हो जाए।
- घोल ना तो ज्यादा गाढा होना चाहिये और न ही पतला।
- इस मैदे के घोल को तैयार किये पैन में डाल कर फैलाएं।
- फिर इसे 10 से 12 मिनट तक बेक कीजिये।
- जब यह बेक हो जाए तब इसे निकाल कर 2 मिनट तक ठंडा होने के लिये रखें।
- अब टेबल पर एक और बटर पेपर फैलाइये और उस पर मैदा छिड़किये।
- इस पेपर पर बेक किया गया मैदे वाला रोल पैन से पलटिये।
- पेपर को धीरे से निकालिये।
- अब मैदे वाले रोल पर अच्छी तहर से चम्मच से जैम लगाइये।
- जब जैम लग जाए तब इसे धीरे धीरे रोल करना शुरु कर दें।
- जब यह रोल हो जाए तब ऊपर से आइसिंग शुगर छिड़किये और इसे स्लाइस में काट कर सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Swiss Jam Roll Recipe
Story first published: Sunday, May 17, 2015, 9:08 [IST]
Other articles published on May 17, 2015



Click it and Unblock the Notifications
