Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
नवरात्रि के लिये बनाना सीखें साबूदाना केसरी
उपवास के दिनों में सबसे ज्यादा साबूदाना ही खाया जाता है। साबूदाना पचने में आसान होता है और ढेर सारे पोषण से भरा होता है। आज हम आपको साबूदाना केसरी बनाना सिखाएंगे जिसे सागो केसरी भी कहते हैं।
यह बड़ी ही जल्दी बनने वाली रेसिपी है और खाने में तो इसका कोई जवाब ही नहीं। आप इसे नवरात्री के व्रत में भी बना सकती हैं और खास मौको पर भी बना कर महमानों को बना कर खिला सकती हैं। आइये जानते हैं साबूदाना केसरी कैसे बनाई जाती है।
कितने- 4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- साबूदाना- 100 ग्राम
- पानी- 2 कप
- घी- 2 से 3 चम्मच
- काजू- 8 से 10
- इलायची - 4 से 5
- शक्कर- 1/2 कप
- केसर- चुटकीभर
विधि -
1. साबुदाने को उबाल लें और फिर छान कर किनारे रख दें।
2. अब एक पैन में घी गरम करें और उसमें काजू को रोस्ट करें। आंच धीमी होनी चाहिये।
3. तब तक के लिये इलायची को छील कर कूंट लें और तैयार रखें।
4. अब पैन में काजू के साथ ही साबुदाने डालें। साथ में केसर डालें और आराम से मिक्स करें।
5. उसके बाद साबुदाने में इलायची पावडर और आधा कप शक्कर मिक्स करें। आप चाहें तो अपनी इच्छा अनुसार और ज्यादा शक्कर मिक्स कर सकती हैं।
6. आपका साबुदाना केसरी तैयार है, इसे झट से सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
