Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
यम्मी चॉकलेट कुल्फी रेसिपी
Desserts
oi-Staff
गर्मियों में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम और कुल्फी खाने का मजा ही कुछ और होता है। इस दौरान बच्चों की भी छुट्टियां नजदीक आने लगती हैं और वे घर पर ही आइसक्रीम और कुल्फी बनाने की डिमांड करने लग जाते हैं। कुल्फी एक आम सी रेसिपी है जो दूध से बनाई जाती है। आप चाहें तो साधारण कुल्फी बनाने के बजाए चॉकलेट कुल्फी भी बना सकती हैं। आज हम आपको चॉकलेट कुल्फी बनाने की विधि बताएंगें जो कि बड़ी ही आसान है। आइये जानते हैं चॉकलेट कुल्फी बनाने की विधि। ठंडाई आइस्क्रीम
कितने- 5
तैयारी में समय- 15 मिनट

सामग्री-
- दूध- 2 कप
- मिल्क पाउडर- 1 चम्मच
- चॉकलेट- 1 कप घिसा हुआ
- चीनी- 1/2 कप
- पिस्ता- थोडे़ से पिसा हुआ
विधि-
- एक गिलास में दूध डाल कर उसमें मिल्क पाउडर डालें। इसे अच्छे से फेंटे जिससे जो भी गांठ पड़ी हो वह घुल जाए।
- एक गहरे पैन में दूध उबालिये और आंच को धीमा छोड़ दीजिये। बीच बीच में दूध को चलाती रहिये जिससे तले पर दूध चिपके नहीं।
- जब दूध गाढा हो जाए और थोड़ा सा कम दिखने लगे तब उसमें मिल्क पाउडर और चीनी मिक्स कर के 5 मिनट दूध और पका लें।
- अब आंच को बंद कर दें। फिर इसमें पिसा हुआ पिस्ता और घिसी हुई चॉकलेट डालें।
- इसे मिक्स करें और मिश्रण को ठंडा होने के बाद पैन में डाल कर रेफ्रिजिरेटर में 1 घंटे के लिये रख दें।
- फिर इसे रेफ्रिजिरेटर से बाहर निकालें और मिक्सी में इसे पीस लें और छागदार बना लें।
- इस पिसे हुए पेस्ट को कुल्फी के सोंचे में भर कर इसे फ्रिजर में 6 घंटों के लिये रख कर जमा दें।
- आपकी चॉकलेट कुल्फी तैयार है, इसे ठंडी आइसक्रीम के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Yummy Chocolate Kulfi Recipe: Summer Treat
Story first published: Tuesday, April 8, 2014, 10:34 [IST]
Other articles published on Apr 8, 2014



Click it and Unblock the Notifications
