मैगी को और भी अधिक डिलिशियस बनाती है चीज़, जानिए रेसिपी

Posted By:

मैगी एक ऐसी क्विक डिश है, जिसे हल्की भूख के लिए एकदम सही माना जाता है। जब कुछ हल्का फुल्का खाने का मन हो, लेकिन कुकिंग करने का मन ना हो तो ऐसे में मैगी को बनाया जा सकता है। मैगी की एक खास बात यह है कि इसे हर बार एक अलग तरीके से बनाने से एक डिफरेंट टेस्ट मिलता है। अगर आपको भी मैगी खाना पसंद है, लेकिन अब आप उसे एक डिफरेंट तरीके से बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप सिंपल चीज़ मैगी बना सकते हैं।

Cheesy Maggi


कुछ सब्जियों और चीज़ की मदद से तैयार की गई यह मैगी आपको लाजवाब स्वाद देती है और आपके टेस्ट बड को शांत करती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको चीज़ मैगी बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी काफी पसंद आएगी-

चीज़ मैगी की सामग्री

• 300 ग्राम मैगी नूडल्स

• 1 पीली शिमला मिर्च

• थोड़ी मटर

• आवश्यकता अनुसार काली मिर्च

• 3 बड़े चम्मच मैगी मसाला

• 4 हरी मिर्च

• 1 कप कद्दूकस किया हुआ मोजरेला चीज़

• 1 लाल शिमला मिर्च

• आवश्यकता अनुसार नमक

• आवश्यकता अनुसार पानी

• 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

• 1 aप्याज

विधि-

• चीज़ मैगी बनाने के लिए सबसे पहले शिमला मिर्च, प्याज और हरी मिर्च को धोकर काट लें।

• अब एक बर्तन लें और उसमें मैगी नूडल्स को उबाल लें।

• एक बार जब नूडल्स पक जाएं तो अतिरिक्त पानी निकाल दें और नूडल्स को एक तरफ रख दें।

• अब एक दूसरा पैन लें, उसमें थोड़ा सा तेल डालें और सब्जियों को भूनें।

• जब सब्जियां हल्की भुन जाएं तो इसमें चीज़ के साथ मसाले भी डाल दें।

• अंत में, मैगी मसाला और पका हुआ मैगी नूडल्स डालें।

• साथ में थोड़ा पानी छिड़कें और ढक्कन को ढक दें।

• अब इसे हल्का सा उबलने दें।

• आपकी चीज़ मैगी बनकर तैयार है।

जानें Maggi का नाम 'मैगी' कैसे पड़ा | Maggi Noodles Interesting Facts | Boldsky

• एक बार जब डिश तैयार हो जाए तो कद्दूकस किए हुए चीज़ से गार्निश करें और आनंद लें।

Story first published: Friday, September 10, 2021, 9:30 [IST]
[ of 5 - Users]
Desktop Bottom Promotion