Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इस तरह बनाएं चॉकलेट डोसा, हर किसी के मुंह में आ जाएगा पानी
अगर आप अपने डोसे को एक नया और डिफरेंट टेस्ट देना चाहते हैं तो एक बार चॉकलेट डोसा डिश को जरूर ट्राई करें। यह एक ऐसी डिश है, जिसे आप नाश्ते से लेकर दोपहर के भोजन या रात के खाने के लिए भी बना सकती हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है और आप इसे अपने बच्चों के लिए भी जरूर बना सकते हैं। अगर आप चॉकलेट के दीवाने हैं तो यह रेसिपी आपके लिए जरूर ट्राई करनी चाहिए। अगर आप कुछ मीठा खाने के मूड में हैं तो झटपट यह रेसिपी बना सकते हैं. चॉकलेट के साथ आप अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं।

चॉकलेट डोसा की सामग्री
6 सर्विंग्स
• 1 1/2 कप डोसा बैटर
• 3 बड़े चम्मच चॉकलेट सिरप
• 4 बड़े चम्मच कटे हुए अखरोट
• 8 बड़े चम्मच नुटेला
• 1 बड़ा चम्मच मक्खन
स्टेप 1 चॉकलेट फिलिंग तैयार करें
एक छोटे बाउल लेकर उसमें, चॉकलेट सिरप, नुटेला और कटे हुए अखरोट को एक साथ मिलाएं। इसे एक तरफ रख दें।
स्टेप 2 डोसा बनाएं
एक फ्लैट नॉन-स्टिक पैन गरम करें और उस पर मक्खन गरम करें। उस पर एक चम्मच डोसे का घोल डालें। इसे सर्कुलर मोशन में अच्छी तरह फैलाएं। इसे तब तक पकने दें जब तक घोल पर बुलबुले न दिखने लगें। अपना डोसा पलटें और पकाएं।
स्टेप 3 डोसे को फिल करें
पके हुए डोसे को प्लेट में निकालिये और चॉकलेट का मिश्रण जो आपने अलग रखा था, उस पर फैला दीजिये। डोसे के सिरों को ओवरलैप करें और परोसें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
