Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बेहद आसान है कीटो पनीर टिक्का बनाना, जानिए रेसिपी
आज के समय में लोग हेल्दी रहने के लिए अलग-अलग डाइट फॉलो करते हैं।
लेकिन अगर दुनियाभर में पॉपुलर डाइट की बात की जाए तो यकीनन इसमें
कीटो डाइट का नाम लिया जा सकता है। इस डाइट में हाई प्रोटीन, हाई फैट
और लो कार्ब के जरिए वजन को मेंटेन किया जाता है। अधिकतर लोग ऐसा
मानते हैं कि कीटो डाइट में केवल नॉन-वेज फूड को ही खाया जा सकता है,
जबकि ऐसा नहीं है। अगर आप चाहें तो अंडे व पनीर को भी अपनी डाइट का
हिस्सा बना सकते हैं। अगर आप भी कीटो डाइट पर हैं और एक डिलिशियस डिश
की तलाश में हैं तो ऐसे में आप पनीर को एक बेहतरीन तरीके से खा सकते
हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं पनीर टिक्का की, जिसे कीटो स्टाइल में
बनाया जा सकता है। इसे बनाते समय आप पनीर के अलावा, शिमला मिर्च,
प्याज, ग्रीक योगर्ट, कुछ मसालों का उपयोग कर सकते हैं। यह
सुपर-टेस्टी कीटो रेसिपी है, जो आपकी स्नैक क्रेविंग को पूरा करेगी।
तो आप किसका इंतज़ार कर रहे हैं? इस आसान रेसिपी को ट्राई करें और हमें
जरूर बताएं कि यह आपको कैसी लगी-

आवश्यक सामग्री-
• 200 ग्राम पनीर
• 30 ग्राम प्याज
• 1/2 बड़ा चम्मच वर्जिन ऑलिव ऑयल
• 1/2 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
• 1/2 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
• 50 ग्राम लाल शिमला मिर्च
• 1 बड़ा चम्मच लहसुन का पेस्ट
• 100 ग्राम शिमला मिर्च
• आवश्यकता अनुसार नमक
• 120 ग्राम सादा ग्रीक योगर्ट
• 1/2 बड़ा चम्मच पिसी हुई हल्दी
• 1 बड़ा चम्मच अदरक का पेस्ट
• 50 ग्राम पीली शिमला मिर्च
यूं बनाएं कीटो पनीर टिक्का
• कीटो पनीर टिक्का बनाने की शुरूआत हम सबसे पहले सब्जियों को तैयार करके करेंगे। इसके लिए शिमला मिर्च को धोकर 2 इंच के टुकड़ों में काट लीजिये।
• इसके बाद प्याज को भी छीलकर क्यूब्स में काट लें। इसके बाद पनीर को भी क्यूब्स में काट लें।
• अब बारी आती है मैरिनेशन की। इसके लिए एक बड़ा मिक्सिंग बाउल लें और उसमें ग्रीक योगर्ट, अदरक-लहसुन का पेस्ट और सारे मसाले मिला लें।
• जब आप योगर्ट में सारे मसाले मिक्स कर लें तो उसमें सभी कटी हुई सब्जियाँ और पनीर डालें और उन्हें एक घंटे के लिए फ्रिज में मैरिनेट होने दें। हालांकि, इसे फ्रिज में रखने से पहले बाउल को लिड अवश्य लगा दें।
• करीबन एक घंटे बाद मैरिनेशन को बाहर निकालें। अब सब्जियों को बारी-बारी से स्कूयर में डालें और एक तरफ रख दें।
• अब आप मध्यम आंच पर एक बड़ा पैन गरम करें और उस पर थोड़ा सा जैतून का तेल लगा लें।
• अब पनीर टिक्का की स्कूयर्स को तवे पर रखें और उन्हें तब तक पकने दें जब तक कि पनीर का बेस वाला हिस्सा सुनहरा न हो जाए।
• अब आप स्कूयर्स को पलट दें और उन्हें बची हुई तरफ से भी पकने दें।
• इस तरह टिक्का को अच्छी तरह सेंक लें।
• बस आपका कीटो पनीर टिक्का बनकर तैयार है। इसे प्याज के रिंग्स और हरी चटनी के साथ गरमागरम परोसें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
