Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बेहद डिलिशियस होती है पनीर भुर्जी, बनाएं इस तरह
जब भारतीय व्यंजन की बात हो और पनीर का नाम ना लिया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। स्टार्टर से लेकर मेन कोर्स तक पनीर को कई अलग- अलग तरीकों से बनाया व खाया जाता है। आपने भी पनीर को मटर पनीर से लेकर पनीर टिक्का तक कई रूपों में अवश्य चख होगा। लेकिन अगर आप पनीर की मदद से एक क्विक और डिलिशियस रेसिपी की तलाश में हैं तो ऐसे में आप पनीर भुर्जी बनाने पर विचार कर सकते हैं।
अगर आपको नहीं पता हो तो हम आपको बता रहे हैं कि पनीर भुर्जी टमाटर, प्याज, मिर्च, कद्दूकस किया हुआ पनीर और कुछ सूखे मसालों का मिश्रण है। इन सभी चीजों को जब उचित अनुपात में मिलाया जाता है तो पनीर भुर्जी देखते ही मुंह में पानी आ जाता है। हालांकि माना जाता है कि इस डिश को बनाने की शुरूआत पंजाब से हुई थी, लेकिन आज इसे पूरे देश में बनाया जाता है।
लोग ब्रेड टोस्ट, रोटियों और पराठे के साथ पनीर भुर्जी खाना पसंद
करते हैं। वहीं, आप इसे आप साइड डिश के तौर पर भी खा सकते हैं। आज हम
यहां आपके साथ पनीर भुर्जी की रेसिपी शेयर कर रहे हैं। अधिक पढ़ने के
लिए लेख को नीचे स्क्रॉल करें।

सामग्री
• 250 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर
• 3 बड़े चम्मच घी या मक्खन
• 1 कप बारीक कटा टमाटर
• ½ कप बारीक कटा प्याज
• ½ छोटा चम्मच जीरा
• 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
• 1 बारीक कटी हरी मिर्च
• 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
• ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
• ½ छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
• ½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
• 2 बड़े चम्मच कटा हरा धनिया
बनाने की विधि
• सबसे पहले एक पैन में घी या मक्खन गर्म करें।
• घी या मक्खन के गरम होते ही जीरा डालें। सुनिश्चित करें कि आप आंच को कम-मध्यम रखें। जीरा को चटकने दें।
• अब इसमें प्याज डालें। अच्छी तरह मिलाएं और प्याज को हल्का भून लें।
• इसके बाद कटी हुई हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। धीमी-मध्यम आंच पर अदरक-लहसुन की कच्ची महक आने तक भूनें।
• अब कटे हुए टमाटर डालें और मध्यम आंच पर उनके गलने तक भूनें। टमाटर को तेजी से पकाने में मदद के लिए एक चुटकी नमक डालें।
• टमाटर के नरम और गूदेदार होने के बाद, सूखे मसाले डालें। 1-2 मिनट के लिए भूनें।
• इसके बाद कद्दूकस किया हुआ पनीर डालें। अच्छी तरह मिला लें और पनीर को मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक पकने दें।
• ध्यान रहे कि पनीर को ज्यादा देर या तेज आंच पर न पकाएं वरना पनीर सख्त हो सकता है।
• अंत में कटा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें।
• पनीर भुर्जी को रोटी, नान, पूरी और परांठे के साथ परोसिये और खाइये।
• आप इन्हें रैप्स में बतौर फिलिंग भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
पोषण संबंधी जानकारी
लोग - 3
• कैलोरी - 353 कैलोरी
• वसा - 31 ग्राम
• प्रोटीन - 10 ग्राम
• कार्बोहाइड्रेट - 9 ग्राम
• फाइबर - 3 ग्राम
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
