Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
गणेश चतुर्थी पर कुछ इस तरह बनाएं साबूदाना मोदक
यह तो हम सभी को पता है कि मोदक भगवान गणेश को सबसे अधिक प्रिय
हैं। शायद यही कारण है कि गणेश चतुर्थी पर उनके भोग के रूप में मोदक
अवश्य बनाया जाता है। आप चाहे भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए
कितनी भी मिठाई बना लें, लेकिन अगर आप मोदक नहीं बनाते हैं, तो इससे
भोग अधूरा ही रह जाता है। वैसे तो पारंपरिक रूप से मोदक को चावल के
आटे या मावा से बनाया जाता है, लेकिन जरूरी नहीं है कि हर बार ही तरह
इस बार भी आप इसे ऐसे ही बनाएं। अगर आप चाहें तो इसे साबूदाने की मदद
से भी बना सकते हैं। यह आपके पारंपरिक मोदक के स्वाद को एक अलग टेस्ट
देंगे। इन साबूदाना मोदक को बनाना आसान है और केवल कुछ ही चीजों की
मदद से इसे तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए आपको साबूदाना,
चीनी, घी और इलायची पाउडर की आवश्यकता होगी। तो चलिए जानते हैं
साबूदाना मोदक बनाने की आसान रेसिपी-

साबूदाना मोदक की सामग्री
1 कप साबूदाना
1 बड़ा चम्मच घी
1/2 कप चीनी
1/2 छोटा चम्मच हरी इलायची
साबूदाना मोदक बनाने की विधि-
सबसे पहले साबूदाने को अच्छे से धोकर 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
इसके बाद, पानी को निथार लें और साफ पानी में 3-4 बार अच्छी तरह धोकर एक बाउल में निकाल लें।
अब एक पैन में घी गरम करें और उसमें भीगा हुआ साबूदाना डालें।
इसे करीबन 6-8 मिनट तक भूनें।
अब इसमें चीनी डालें और इसे पूरी तरह से घुलने दें।
जब चीनी घुल जाए तो इसमें इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें।
ध्यान रखें कि आपको इसे लगातार चलाते रहें, जब तक कि मिश्रण पैन से निकल कर आपस में बंध न जाए।
इसमें 20 मिनट या उससे भी अधिक समय लग सकता है।
अब आंच बंद कर दें और मिश्रण को पूरी तरह से ठंडा होने दें।
इसके बाद, आप एक मोदक के सांचे पर थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कर लें और उसमें थोड़ा सा मिश्रण भर दें।
मोदक बनाने के लिए इसे हल्का दबाएं।
इसे प्लेट में रख लीजिये और बचे हुए मिश्रण से इसी तरह मोदक बना लें।
बस आपके साबूदाना मोदक बनकर तैयार हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
