Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
क्रैनबेरी और ऑरेंज ब्रेड बनाना है बेहद सिंपल, जानिए रेसिपी
अगर आपको घर पर ही बेक्ड आइटम बनाना अच्छा लगता है, तो आपको यह रेसिपी निश्चित रूप से पसंद आएगी। आज हम आपको क्रैनबेरी और ऑरेंज ब्रेड बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। यह ब्रेड मौसमी फलों से बनी है और इसलिए यह डिलिशियस होने के साथ-साथ आपके स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छी हैं। तो, यह एक ऐसी रेसिपी है जो बेहद टेस्टी और हेल्दी है। और अगर आप इसे कुछ स्ट्रॉबेरी जैम के साथ परोसेंगे तो बच्चों को बहुत पसंद आएगा। सादे ब्रेड और जैम के बजाय, यह क्रैनबेरी और ऑरेंज ब्रेड निश्चित रूप से आपके नाश्ते को एक डिफरेंट टेस्ट देगी और आपको दिन के साथ काम करने के लिए अतिरिक्त ऊर्जा देगी।

तो क्रैनबेरी और ऑरेंज ब्रेड किस तरह तैयार करें? आज हम आपको इसे बनाने की बेहद सरल विधि के बारे में बता रहे है, जिसे जानने के बा आप भी इसे एक बार जरूर ट्राई करना चाहेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं-
सर्विंग- 10-12
तैयारी का समय - 20 मिनट
खाना पकाने का समय - 20 मिनट
सामग्रीः
1. आटा - 225 ग्राम
2. कैस्टर शुगर - 125 ग्राम
3. बेकिंग पाउडर - 2 चम्मच
4. खजूर - 75 ग्राम (कटा हुआ)
5. अंडे - 2
6. सूखे क्रैनबेरी - 1 कप (मीठा)
7. संतरे का रस - 125 मिली
8. तेल - 80 मिली
9. संतरे - 3 (कसा हुआ छिलका)
10. दूध - 1 कप
11. सर्व करने के लिए खट्टा क्रीम

तरीकाः
1. एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें आटा, दूध और संतरे का रस मिलाएं। इसे हल्का मिक्स करें।
2. अब, आटे में कद्दूकस किया हुआ संतरे का छिलका, अंडे, बेकिंग पाउडर, खजूर और चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। इसके बाद इसमें मीठा क्रैनबेरी डालें और फिर से मिलाएं। बैटर को तब तक फेंटें जब तक आपको एक थिक कंसिस्टेंसी न मिल जाए।
3. अब इसमें तेल एड करें और इसे फिर से अच्छी तरह से मिलाएं। अब, एक बेकिंग ट्रे लें और इसे तेल से चिकना करें। अब इसमें तैयार बैटर को डालें और ओवन में 30 मिनट के लिए बेक करें। हालांकि, इसे बेक करने से पहले ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्री-हीट करना ना भूलें।
4. अब इसे ओवन से बाहर निकालें और स्लाइस में काट लें। आपकी क्रैनबेरी और ऑरेंज ब्रेड सर्व करने के लिए तैयार है। इसे खजूर और खट्टी क्रीम के साथ सर्व करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications