Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: मिथुन, तुला और कुंभ के लिए आज बड़ा दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया पर इन 5 चीजों का करें दान, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी -
World Hemophilia Day 2026: हीमोफीलिया क्या है? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Shukra Gochar 2026: अक्षय तृतीया पर शुक्र का गोचर बदलेगा इन 4 राशियों का भाग्य, बाकी के लिए जानें उपाय -
Akshaya Tritiya Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों के जरिए अपनो को दें अक्षय तृतीया की बधाई -
गर्मियों में लू और डिहाइड्रेशन से से बचने के लिए पिएं ये 5 समर ड्रिंक्स, चिलचिलाती गर्मी में भी रहेंगे कूल-कूल -
2026 में टूटेगा गर्मी का हर रिकॉर्ड? बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी हुई सच तो फेल हो जाएंगे AC-कूलर -
Heatwave In India: गर्मी और लू से लग गए हैं दस्त? आजमाएं ये 5 देसी नुस्खे जो दिलाएंगे तुरंत आराम -
Benefits of Sattu: लू से लेकर कब्ज तक सत्तू है हर मर्ज का इलाज, जानें गर्मियों में इसे पीने के 5 जबरदस्त फायदे -
वैशाख अमावस्या को क्यों कहते हैं सतुवाई अमावस्या? जानें सत्तू और पितरों का वो रहस्य जो कम लोग जानते हैं
कोरियन स्टाइल में बनाएं आलू का यह स्नैक्स
आलू एक ऐसी सब्जी है, जो हर समय भारतीय किचन में मौजूद ही होती है। लेकिन अगर आप हर बार एक ही तरह से आलू खाकर बोर हो गए हैं और अब कुछ नया बनाना व खाना चाहते हैं तो ऐसे में आप कोरियन पोटैटो जियोन बनाकर देखें। यह एक कोरियाई डिश है, जिसे आम भाषा में आलू का पैनकेक भी कहा जा सकता है। इसे आप नाश्ते के रूप में, स्नैक्स के रूप में या फिर साइड डिश के रूप में बना सकते हैं। अगर आपको कोरियन डिश बनाना व खाना पसंद है तो यकीनन यह डिश आपको निराश नहीं करेगी।

कोरियन पोटैटो जियोन की एक खासियत यह भी है कि यह बेहद जल्दी व बहुत कम सामग्री से बनकर तैयार हो जाता है। अगर आपको आलू खाना पसंद है तो यह कोरियन डिश यकीनन आपको बेहद पसंद आने वाली है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको झटपट बनने वाली कोरियन पोटैटो जियोन की रेसिपी शेयर कर रहे हैं-
कोरियन पोटैटो जियोन की सामग्री
• 2 आलू
• आवश्यकता अनुसार नमक
• 1 बड़ा चम्मच मैदा
• 2 बड़े चम्मच वेजिटेबल ऑयल
विधि-
• कोरियन पोटैटो जियोन बनाने के लिए सबसे पहले आलू को धोकर साफ कर लीजिए।
• अब आप इसे छीलकर कद्दूकस कर लीजिये।
• अब आप इन कद्दूकस किए हुए आलू को एक बिग बाउल में डालें।
• साथ ही आप इसमें मैदा और नमक डाल दीजिए और इसे अच्छी तरह मिक्स करें।
• अब आप एक पैन में तेल गर्म करें।
• जब पैन गरम हो जाए तो हाथों की मदद से थोड़ा सा मिश्रण लें और सीधे पैन में डालें।
• अब आप धीरे से इसे गोलाकार आकार दें।
• मध्यम आंच पर इसे सेंके।
• जब यह एक साइड से सिक जाए तो पलटकर दूसरी तरफ से भी सुनहरा भूरा होने तक सेंके।
• आपको कोरियन पोटैटो जियोन बनकर तैयार है।
• आप बाकी मिश्रण से भी इसी तरह कोरियन पोटैटो जियोन बना सकती हैं।
• इसे आप अपनी मनपसंद चटनी के साथ खा सकती हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











