Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सावन के व्रत में खाएं टेस्टी मखाना भेल, 10 मिनट में बनाएं पहले सोमवार के व्रत की रेसिपी
सावन का महीना शुरु हो रहा है। सावन का महीना बेहद पवित्र होता है। सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती हैं। इस पवित्र महीने में सोमवार का बहुत ही खास होता है, कहा जाता है कि भगवान शिव को सोमवार दिन बेहद पसंद है इसलिए सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा और व्रत करते है। सोमवार के व्रत में एक समय फलाहार या फिर एक समय खाना खा सकते है। कुछ लोग सोमवार का व्रत फलाहार पर करते है वहीं कुछ लोग सोमवार के व्रत में सेंधा नमक का इस्तेमाल करते है। अगर आप सोमवार के व्रत में सेंधा नमक का इस्तेमाल करते है तो आप व्रत में मखाना भेल का सेवन कर सकती हैं। मखाना भेल को बनाने में केवल 10 मिनट लगते है। चलिए जानते हैं मखाना भेल रेसिपी।

आवश्यक सामग्री
3 कप मखाना
2 चम्मच देसी घी
1 चम्मच अमचुर पाउडर
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
चुटकी भर हल्दी
2 बड़े चम्मच रोस्टेड मूंगफली
1 कटा हुआ टमाटर
1 बड़ा चम्मच इमली की चटनी
1 चम्मच हरी चटनी
1 कटा हुआ खीरा
1 कटा हुआ सेब
सेंधा नमक स्वादनुसार

विधि
- मखाना भेल बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें। इसके
बाद इसमें मखाना डालकर मखाने को फ्राई कर लें। धीमी आंच पर मखाने को
फ्राई करें। मखाना फ्राई करते समय इसमें हल्दी पाउडर और अमचुर पाउडर
मिलाएं। साथ ही स्वादनुसार सेंधा नमक मिलाएं।
- मखाना फ्राइ होने के बाद मखाने को निकाल लें। एक बाउल में मखानें के साथ रोस्टेड मूंगफली, बारीक कटे हुए टमाटर, हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- बाउल में हरी चटनी और इमली की चटनी डालकर भेल को अच्छे मिक्स कर लें। चटनी को आप पहले से बना लें। इससे भेल बनाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। इसके बाद भेल में बारीक कटे हुए सेब और खीरे डालकर मिक्स कर लें। आपका टेस्टी मखाने भेल बनकर तैयार है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
