Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
कैसे बनाएं मिष्टी दोई
वैसे देखा जाए तो यह एक बंगाली मिठाई है, जो बंगाल प्रदेश में घर-घर में बनती है। परिवार का कोई भी खास मौका हो, उपवास हो या फिर कोई त्यौहार, मिष्टी दोई बिन सब अधुरा सा लगता है। असल में बंगाली मिष्टी दोई, एक प्रकार का मीठा दही है, जिसे गाढ़े दूध में चाशनी मिलाकर बनाया जाता है।
मिष्टी दोई को बनने में कम से कम 10-12 घंटों का समय लगता है। भले ही यह टाइम कंज्युमिंग डिश हो, लेकिन इसकी विधि बहुत सरल है। इसके लिए दूध को औटाया जाता है और फिर उसमें चीनी की चाशनी डाल दही के साथ फर्मेन्टड कर ठंडा किया जाता है।
अगर आप भी इन नवरात्रों में दही के हल्के घटे पन के साथ चीनी की मिठास को चखना चाहते है तो आपसे साझा कर रहे है, बंगाली मिष्टी दोई की पूर्ण रेसिपी, रेसिपी वीडियो और फोटोज, जिनकी मदद से आप भी इसे घर पर ही चुटकियों में बना सकते है।
मिष्टी दोई का रेसिपी वीडियो

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: मिठाई
Serves: 4
-
दूध - 750 मिलीलीटर
चीनी- 7½ टेबिल स्पून
पानी - ¼ कप
ताजा दही - ½ कप
कटे हुए बादाम - गार्निशिंग के लिए
एल्युमिनियम फॉइल
-
1. एक गर्म पैन में दूध डालें।
2. इसे इतना उबालें, कि यह आधा हो जाए।
3. इसी बीच, एक पैन में चीनी डालें।
4. धीमी आंच पर, इसे अच्छे से हिलाते रहें।
5. गैस बंद कर, इसे लगातार हिलाते रहें, ताकि यह जलें नहीं।
6. गैस बंद और चालू करने का प्रोसेस, तब तक दौहराए, जब तक कि चीनी पिघल न जाए और ब्राउन न हो जाए।
7. अब गैस बंद कर, पानी मिलाएं।
8. अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे साइड में रख लें।
9. जब दूध आधा हो जाए तो, इसमें तैयार शुगर सिरप, यानी की चाशनी मिलाएं।
10. अच्छे से मिलाकर, गैस बंद कर दें।
11. इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
12. अब ताजा दही मिलाकर अच्छे से मथे।
13. इसके बाद इन्हें छोटे सर्विंग मटको में डालें।
14. फिर इन मटको को एल्युमिनियम फॉइल से कवर कर दें।
15. अब इन्हें 10-12 घंटों के लिए ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
16. फिर फॉइल हटाकर, इन्हें कटे हुए बादाम से गार्निंश कर, ठंडा- ठंडा परोसे।
- 1. ध्यान रहें कि रेसिपी के लिए हमेशा ताजा दही का ही इस्तेमाल करें।
- 2. इसे जलने से बचाने के लिए गैस बंद करना न भूलें।
- 3. दही को अच्छे से मथे ताकि किसी तरह की कोई गुठले न बनें।
- सर्विंग साइज - 1 serving
- कैलोरीज - 152 cal
- फैट - 5 g
- प्रोटीन - 4 g
- कार्बोहाइड्रेट - 23 g
- शुगर - 19 g
बंगाली मिष्टी दोई की रेसिपी
1. एक गर्म पैन में दूध डालें।

2. इसे इतना उबालें, कि यह आधा हो जाए।

3. इसी बीच, एक पैन में चीनी डालें।

4. धीमी आंच पर, इसे अच्छे से हिलाते रहें।

5. गैस बंद कर, इसे लगातार हिलाते रहें, ताकि यह जलें नहीं।


6. गैस बंद और चालू करने का प्रोसेस, तब तक दौहराए, जब तक कि चीनी पिघल न जाए और ब्राउन न हो जाए।


7. अब गैस बंद कर, पानी मिलाएं।

8. अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे साइड में रख लें।

9. जब दूध आधा हो जाए तो, इसमें तैयार शुगर सिरप, यानी की चाशनी मिलाएं।

10. अच्छे से मिलाकर, गैस बंद कर दें।

11. इसे ठंडा होने के लिए रख दें।

12. अब ताजा दही मिलाकर अच्छे से मथे।


13. इसके बाद इन्हें छोटे सर्विंग मटको में डालें।

14. फिर इन मटको को एल्युमिनियम फॉइल से कवर कर दें।

15. अब इन्हें 10-12 घंटों के लिए ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।

16. फिर फॉइल हटाकर, इन्हें कटे हुए बादाम से गार्निंश कर, ठंडा- ठंडा परोसे।

Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
