Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्पेशल आंद्रा चिली चिकन
चिकन तो आपने कई प्रकार के खाए होंगे लेकिन क्या आपने आंद्रा राज्य का चिली चिकन खाया है? अगर नहीं तो बिना देर किये हुए बना डालिये इस स्पेशल और तीखी नॉन वेज रेसीपी को। इस डिश को बनाने में किसी भी प्रकार की महनत नहीं लगती और साथ में अगर आप को तीखा खाना पसंद हो तब तो इसे जरुर ही बनाएं। यह न केवल आपको बल्कि आपके पूरे परिवार को बहुत पसंद आएगी। आइये देखते है नॉन वेज डिश को बनाने की सरल विधि को -

सामग्री -
1 चिकन
नमक स्वादअनुसार
4 चम्मच नींबू का रस
2 इंच अदरक
6-8 लहसुन
8-10 कड़ी पत्ता
8-10 सूखी लाल मिर्च
2 चम्मच चावल
1/2 कप दही
1/4 कप तेल
1/4 कप मैदा
2 चम्मच कटी हरी धनिया
विधि -
सबसे पहले चिकन को चार पीस में काट लें, जिसमें दो लेग पीस और दो ब्रेस्ट पीस हों। अब उसमें नींबू और नमक लगा कर थोड़ी देर के लिये अलग रखें। अब बचे हुए नींबू के रस के साथ लहसुन, अदरक, कडी पत्ता, लाल मिर्च और चावल को मिक्सर में पीस लें और पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को दही के साथ मिला कर फेंट लें और स्वाद के लिये नमक मिला दें। इस पेस्ट को रखें हुए चिकन पर अच्छी तरह से लगाएं और फिर फ्रिज में चार से छह घंटे के लिये मैरीनेट होने के लिये रख दें। अब पैन में तेल गरम करें और उसमें सूखे मैदे में लपेटा हुआ मैरिनेट चिकन फ्राई होने के लिये डालें। चिकन पीस को अच्छे से पलट-पलट कर कुछ मिनट तक के लिये पकाएं। अब पैन में हरी धनिया छिड़के, दो चम्मच पानी डालें और पैन पर ढक्कन लगा कर आंच धीमी कर दें। चिकन को पांच मिनट तक पकाएं या फिर जब तक चिकन अच्छे से पक न जाए। अब आपका आंद्रा चिली चिकन अच्छी तरह से पक चुका है, इसे गरमा गरम सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
