Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ऐसे बनाइये आंद्रा मटन करी
साउथ के भोजन की तो बात ही निराली होती है। यहां पर चाहे वेज खाओ या फिर नॉन वेज, हर व्यंजन का अपना अलग सा ही स्वाद होता है। आज हम आपको बताएंगे आंद्रा की स्पेशल मटन करी। यह पौष्टिकता से भरपूर है तथा इसका स्वाद भी कभी भूलने वाला नहीं है। आइये बनाते हैं यह स्पेशल नॉन वेज डिश-

सामग्री-
मटन, 1/2 सेमी क्यूब - 500 ग्राम
नमक - स्वादअनुसर
हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच
पोस्ता बीज - 1 चम्मच
सौंफ़ बीज - 1/2 चम्मच
धनिया बीज - 1 चम्मच
साबुत काली मिर्च - 4
दालचीनी - 1 इंच
लौंग - 2
हरी इलायची - 2
जैतून का तेल - 4 चम्मच
करी पत्ता - 10 पत्ते
प्याज - 3 मध्यम कटा
अदरक लहसुन पेस्ट - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर - 2 चम्मच
टमाटर -1 कटा हुआ
ताजा हरा धनिया कटा हुआ - 1/2 चम्मच
विधि-
सबसे पहले प्रेशर कुकर में मटन पीस को दो कप पानी, नमक और हल्दी पाउडर डाल कर छह सीटी आने तक पका लें। उसके बाद ढक्कन को खोलें और मटन को छान कर किनारे रख दें। इसके बाद पोस्ता बीज, सौंफ़, काली मिर्च दाना, धनिया बीज, जीरा, दालचीनी, लौंग और हरी इलायची को हल्का भून लें और ठंडा होने पर उसे मिक्सी में डाल कर पाउडर बना लें। अब कढाही में ऑलिव ऑयल डाल कर गरम करें और उसमें कडी पत्ता और कटे प्याज डालें। उसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च पाउडर डाल कर एक मिनट तक चलाएं। इसके बाद कटे टमाटर और मटन पीस डाल कर तेज आंच पर तब तक पकाएं जब तक टमाटर अच्छे से गल ना जाएं। अब इस मिश्रण में नमक और तैयार सूखे मसाले डाल कर पांच मिनट तक चलाएं। अब प्रेशर कुकर में इसे डाल कर ऊपर से एक कप पानी डालें और खौलने के लिये रख दें। इसे तब तक पकाएं जब तक मटन पूरी तरह से ग्रेवी को सोख ना ले। जब यह हो जाए तब इसमें काली मिर्च पाउडर डाल कर अच्छे से चला दें और हरी धनियां छिड़क कर गरमा गरम परोसे।



Click it and Unblock the Notifications
