Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्पाइसी चिकन बंजारा कबाब
चिकन बंजारा बहुत ही स्पाइसी और स्वादिष्ट नॉन वेज रेसीपी है। इसमे बोनलेस चिकन का उपयोग होता है जिसको दही से मैरिनेट किया जाता है और फिर ग्रिल्ल किया जाता है। साथ ही इसमें बहुत सारे मसाले भी पड़ते हैं जो इसको काफी स्पाइसी बनाते हैं। तो आइये देखते हैं चिकन बंजारा कबाब बनाने की सरल विधि।

सामग्री-
500 ग्राम बोनलेस चिकन ब्रेस्ट
2 चम्मच ताजी दही
2 चम्मच अदरक अहसुन पेस्ट
8 हरी मिर्च पेस्ट
1 चम्मच जीरा
1/2 चम्मच तिल
1/2 चम्मच राई
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 चम्मच लाल और नारंगी खाने का रंग
2 चम्मच हरी धनिया पाउडर
2 चम्मच तंदूरी मसाला पाउडर
1 चम्मच धनिया कटी हुई
1 चम्मच पुदीने की पत्ती कटी हुई
2 चम्मच वेजिटेबल ऑयल
2 च्म्मच नींबू का रस
नमक स्वादअनुसार
विधि-
1. चिकन पीस को धो कर लंबी स्लाइस में काट लें। इसे नमक, नींबू, लाल मिर्च पाउडर से लपेट कर 10 मिनट के लिये छोड़ दें।
2. अब एक पैन लें, उसमें सारे साबुत मसाले डाल कर रोस्ट कर लें और ठंडा होने के बाद उसे मिक्सर में ग्राइंड कर लें और पाउडर की तहर बना लें।
3. दही, पिसा हुआ पाउडर और 1 चम्मच तेल डाल कर पेस्ट बना लें। फिर इसमें चिकन पीस को डाल कर अच्दी तरह से दुबारा मैरीनेट करें और ढंक कर फ्रिज में 1 घंटे के लिये रख दें।
4. अब ओवन को 350 डिग्री पर पहले से गरम कर लें। अब चिकन को फ्रिज से निकाल कर ग्रिल्लर पर थोड़ी थोडी़ दूर पर रख दें। इसे 30 मिनट के लिये ग्रिल्ल करें और भूरा होने तक पकाएं। चिकन को चाकू से थोड़ा काट कर देख लें कि वह पक गया है या नहीं।
5. बीच-बीच में चिकन पर हल्का तेल भी लगाती रहें। आप इसे चिकन कबाब को किसी पैन में भी बना सकती हैं। लेकिन चिकन का करारापन तो ओवन में ही आएगा। जब यह तैयार हो जाए तब इस पर कटी हुई हरी धनिया छिडके और सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
