Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रमजान के मौके पर बनाइये हैदराबादी चिकन हलीम
यह चिकन हलीम रेसीपी बनान बहुत ही असान है साथ में इसे पकाने में केवल एंक घंटा ही लगता है। वैसे हलीम को पकाने में 6 घंटे तक भी लग जाते हैं, जिससे उसकी ग्रेवी गाढी बनती है और चिकन में स्वाद भी आता है। यह रेसीपी हैदराबादी हलीम की तरह लगती है। आइये देखते हैं चिकन हलीम को बनाने की विधि।

सामग्री-
1 किलो बोनलेस चिकन
2 कप गेहूं क्रश किया और पानी में 1 घंटे के लिये भिगोया हुआ
3 मध्यम आकार के प्याज
कप पीली मसूर की दाल भिगोई या उबली हुई
1 चम्मच अदरक पेस्ट
1 चम्मच लहसुन पेस्ट
2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 चम्मच हरी धनिया पाउडर
1 चम्मच हल्दी पाउडर
नमक स्वादअनुसार
1 चम्मच गरम मसाला पाउडर
1/2 चम्मच ब्लैक पेपर पाउडर
2 इंच दालचीनी
2 तेज पत्ता
1/2 जीरा पाउडर
1 कप तेल
1/2 कप ताजी धनिया
1/2 कप पुदीने की पत्तियां
6 छोटी कटी हरी मिर्च
2 चम्मच कटी हुई हरी धनिया
2 नींबू
विधि-
एक पैन में तेल गरम करें और फिर उसमें लच्छेदार कटे हुए प्याज को डाल कर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें। इसके बाद उसे निकाल कर पेपर नैप्किन पर निकाल कर रख लें। जब यह ठंडा हो जाए तब उसे हाथों से क्रश कर दें और एक किनारे रख लें।
एक बडे़ से बरतन में 6 कप पानी उबालें और उसमें गेहूं को डाल कर 30 मिनट तक के लिये उसे गलने तक के लिये पका लें और एक किनारे रख दें। उसके बाद पीली उरद को भी मिक्सर में पीस कर किनारे रखें। अब एक कढाई में तेल गरम करें और उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हरी धनिया पाउडर, नमक, हल्दी पाउडर, तेज पत्ता, जीरा पाउडर, दालचीनी, गरम मसाला, ब्लैक पेपर पाउडर और 1/2 कप पानी डाल कर 2 मिनट तक पकाएं। अब इसमें चिकन के पीस डालें और फिर पिसी हुई दाल डालें।
अब इसमें तेल और पका हुआ गेहूं डाल कर पकाएं। एक बार नमक भी देख लें अगर वह कम हो तो थोडा़ और डाल दें। अब इसको 25-30 मिनट तक के लिये पकने दें और बीच-बीच में चलाती रहें। तब तक पकाएं जब तक मिश्रण गाढा ना हो जाए। अब इसको आंच से उतार लें और हरी धनिया, पुदीने की पत्ती, कटी रही मिर्च, स्लाइस किया अदरक और फ्राइ किया हुआ प्याज डाल कर गरमा-गरम सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
