Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चाय के साथ आनंद लें चिकन और प्याज के पकोड़ों का
Non Veg
oi-Staff
शाम के समय गरमा गरम चाय के साथ अगर पकौड़े खाने को मिलते हैं , तो स्वाद आ जाता है। आपने खाली प्याज के पकौड़े तो बहुत खाए होगें लेकिन आज कुछ अलग सा पकौड़ा भी बना कर देखें। अगर आप नॉन वेज खाना पसंद करते हैं तो, आज शाम को चिकन और प्याज के पकौड़े ट्राई कीजिये। चिकन पकौड़ा की रेसिपी बहुत ही सिंपल है। इसे आप अपनी इच्छा अनुसार खूब ज्यादा स्पाइसी बना सकते हैं। तो देर किस बात की आइये देखते हैं चिकन और प्याज का पकौड़ा कैसे बनाया जाता है।
कितने- 4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
- चिकन- 200 ग्राम बोनलेस
- प्याज के लच्छे- 100 ग्राम
- हरी मिर्च- 4
- धनिया पत्ती- 2 गुच्छे
- बेसन- 1 कप
- कबाब मसाला- 1 चम्मच
- सौंफ दाना- 1/2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- 3 कप
विधि-
- एक कटोरे में बेसन, नमक, कबाब मसाला और आधा कप पानी मिक्स करें।
- फिर इसमें कटी हरी मिर्च, सौंफ और धनिया पत्ती मिक्स करें।
- आखिर में इस घोल में चिकन के पीस और प्याज के लच्छों को मिक्स करें।
- एक गहरे पैन में तेल गरम करें
- फिर इसमें चिकन पीस और प्याज के लच्छों को उसमें एक साथ डालें।
- आंच को धीमा कर दें और पकौड़ों को गोल्उन ब्राउन होने दे।
- जब पकौडे़ अच्छी तरह से तल उठें तब उन्हें निकाल कर प्लेट पर रखें।
- अब आप इन चिकन और प्याज के पकौड़ों को चाय या कॉफी के साथ सर्व कर सकती हैं।
Comments
English summary
Chicken Onion Pakora Recipe For Evening
Story first published: Wednesday, May 7, 2014, 16:31 [IST]
Other articles published on May 7, 2014



Click it and Unblock the Notifications
