Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बारिश में चटकारे लीजिये चिकन स्पैगेटी रोल का
मौनसून सीज़न में अगर फ्राई किया हुआ स्नैक मिल जाए तो मजा ही आ जाए। अगर इस बारिश के मौसम में आपका कुछ चटपटा खाने का मन करे तो बना डालिये चिकन स्पैगेटी रोल। यह स्पैगेटी रोल ब्रेड और चिकन को मिला कर बनाया जाता है, जो कि शाम को नाश्ते के तौर पर चाय या कॉफी के साथ खाया जा सकता है। आइये देखते हैं इसको बनाने की विधि।

लोगों के लिये- 3-4
पकाने का समय- 30 मिनट
सामग्री-
चिकन- 1 कप उबला और कसा
स्पैगेटी- कप उबली और बारीक कटी
मायोनीज़- 2-3 चम्मच
ब्रेड स्लाइस- 12-14
प्याज- 2
हरी मिर्च- 3-4
काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 1 कप
हरी धनिया- 2 चम्मच
विधि-
1. एक कटोरे में चिकन, स्पैगटी को हरी मिर्च और बारीक कटी प्याज के साथ मिलाएं। अब धीरे-धीरे उसमें मायोनीज़ मिला कर काली मिर्च पाउडर और नमक डालें और मिक्स कर के किनारे रख दें।
2. अब ब्रेड स्लाइस लें और उसका मोटा किनारा काट लें। अब अपनी हथेलियों को पानी या तेल से थोडा़ गीला कर लें और ब्रेड की स्लाइस पर चिकन वाला मिश्रण भर कर ब्रेड को रोल कर लें।
3. एक पैन में तेल गरम करें, जब तेल गरम हो जाए तब उसमें रोल को डीप फ्राई करें। फिर इसे पेपर टॉवल पर निकाल लें जिससे तेल सूख जाए।
4. आपका चिकन स्पैगेटी रोल तैयार है, इसे टी या कॉफी के साथ गरमा गरम खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
