Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
क्या आपने कभी 'एग पनीर' खाया है

सामग्री- 8 अंडे, 250 ग्राम प्याज, एक आड़ी लहसुन, एक छोटा अदरक, दो बड़े टमाटर, एक तेज पत्ता, डेढ़ चम्मच चम्मच कड़वा तेल, नमक स्वादानुसार, आधा चम्मच हल्दी, आधा चम्मच मिर्च, 50 ग्राम क्रीम या मलाई, दो चम्मच पिसा धनिया, एक चम्मच गरम मसाला।
तैयारी- सबसे पहले अंडे को एक कटोरे में फोड़ लें और आधा चम्मच नमक डाल अच्छी तरह फेंट लें। दूसरी तरफ प्याज, लहसुन और अदरक को मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें। टमाटर की प्योरी बना लें।
विधि- एक स्टील के एयरटाइट डिब्बे की अंदर की ओर तेल लगा दें। इसमें फिटा हुआ अंडा डाल दें और अच्छी तरह बंद कर दें, ताकि अंडा बाहर नहीं निकले। एक भगोने में पानी लें और उस डिब्बे को पानी के अंदर रख दें। बड़े भगोने को गैस पर 30 मिनट तक चढ़ाये रखें। आधे घंटे बाद डिब्बा बाहर निकाल लें और उसे ठंडा होने दें। ठंडा होने पर डिब्बे के शेप में अंडे को बाहर निकाल लें। इसे पनीर की तरह छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें और अलग रख दें।
अब एक पैन में तेल गर्म करें और पिसा हुआ प्याज-लहसुन-अदरक के पेस्ट को उसमें डाल दें। पेस्ट को सुर्ख होने तक भूनते रहें। अब उसमें नमक, पिसा धनिया, मिर्च, हल्दी व गरम मसाला डाल दें। मसाला लाल होने पर इसमें टमाटर की प्योरी डालें और 10 मिनट तक भूनें। अब इसमें क्रीम/मलाई डाल दें। 10 मिनट पकाने के बाद इसमें अंडे के पनीर नुमा टुकड़ों को डाल दें। 15 मिनट तक पकाने के बाद आप इसे भोजन के लिए परोस सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
