Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लाजवाब और तीखी फिश करी
अगर आप नॉन वेज खाने के शौकीन हैं और चिकन के बाद केवल मछली ही खाना पसंद करते हैं तो हम आज बनाइये कुछ ऐसा जिसे खा कर आपका पूरा परिवार खुश हो जाए। जी हां, आज हम आपको बनाना सिखाएंगे लाजवाब फिश करी। दोस्तों मछली हमारे स्वास्थ्य के लिये बहुत ही अच्छी मानी जाती है, इस को खाने से दिमाग, दिल और आंखों की रौशनी बढ़ जाती है। तो आइये देखते हैं कि इसे बनाया कैसे जाता है।

सामग्री :
250 ग्राम मछली
1 टुकड़ा अदरक
6-7 हरी मिर्च
7-8 प्याज
1 चम्मच लालमिर्च पावडर
एक चुटकी हल्दी पावडर
3-4 चम्मच धनिया पावडर
4-5 कडी पत्ता
नमक
1/2 चम्मच अमचूर पावडर
1 कप टमाटर प्यूरी
1/2 लीटर नारियल दूध
विधिः
लाल मिर्च पाउडर, अदरक, हरी मिर्च, प्याज, हल्दी, धनिया पाउडर, कडी पत्ता को मिलाकर मिक्सी में बारीक पीस लें। मछली को अच्छी तरह धो कर उसे पिसे हुए मसालों के साथ मिलाएं। इसे 10-15 मिनट तक रखे रहने दें। अब कड़ाही में तेल डालें व तेल गर्म होने के बाद उसमें कड़ी पत्ता और प्याज डालकर गुलाबी होने तक भूनें। इसमें मसाला लगी मछली डालकर तब तक भूनें, जब तक कि मछली अच्छे से पक ना जाए। दूसरी तरफ नारियल के दूध को कड़ाही में डालकर धीमी आंच पर पकाएं। जब यह पककर आधा रह जाए तो उसमें तैयार की हुई मछली को डालकर चलाएँ। जब मछली दूध के अन्दर पूरी तरह पक जाए तो उसमें अमचूर पावडर डालकर उतार लें। तैयार गरमा-गरम चटपटी फिश करी को चावल के साथ खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
