Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फिश दो प्याजा: बंगाली रेसीपी
बंगालियों का भोजन बिना फिश करी के कभी पूरा नहीं हो सकता। इन्हें तरह-तरह की फिश करी बनानी आती है और वह भी अलग अलग तरीको और मसालों के साथ। चाहे बात करें हिल्सा की या फिर रोहू मछली की, हर मछली को बनाने का तरीका अलग होता है। आज हम आपको फिश दो प्याजा बनाना सिखाएंगे जिसे रोहू मछली के साथ बनाया जाता है। मछली स्वास्थ्य के लिये बहुत अच्छी होती है इसलिये हफ्ते में एक दिन मछली का सेवन जरुर करना चाहिये।
इस मछली का नाम दो प्याजा इसलिये है क्योंकि इसमें केवल दो प्याज ही पड़ते हैं। इस रेसीपी को बनाने के लिये केवल दो ही प्याज चाहिये तो, आइये देखते हैं कि बंगाली फिश दो प्याजा कैसे बनाया जाता है।

कितने लोगों के लिये- 3-4
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
रोहू मछली- 500 ग्राम
नींबू रस- 1 चम्मच
प्याज- 2 (स्लाइस)
अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
टमैटो प्यूरी- 2 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
सिरका- 1 चम्मच
मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
सरसों तेल- 2 चम्मच
पानी- 1 कप
धनिया पत्ती- 2 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले मछली को धो कर उसे नींबू, हल्दी और नमक मिला कर 15 मिनट के लिये मैरीनेट कर लें।
- फिर पैन में 1 चम्मच तेल डालें और मछली पीस को 5 मिनट तक दोनों ओर से फ्राई कर लें।
- अब उस पैन से मछली को निकाल कर दुबारा उसी पैन में तेल डाल कर कटी प्याज को भूरा होने तक फ्राई करें।
- फिर पैन में अदरक-लहसुन पेस्ट, टमैटो प्यूरी डाल कर 2 मिनट तक भूने।
- फिर सिरका, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर डाल कर 2 मिनट तक पकाएं।
- जब मसाला अच्छी तरह से हो जाए तब उसमें नमक और पानी डाल कर पकाएं।
- जब ग्रेवी गाढी हो जाए तब उसमें मछली के पीस डालें और हल्की आंच पर 5 मिनट के लिये पकाएं।
- आपकी फिश दो प्याजा तैयार है, इस पर हरी धनिया काट कर छिड़के और सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
