Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
कोरी रोटी मैंगलोरियन रेसीपी
साउथ में मैंगलोर का व्यंजन बहुत ही पॉपुलर है। यहां ज्यादातर नॉन वेज डिश और खासतौर पर सी फूड बहुत लोकप्रिय है। मैंगलोर में कोरी रोटी जो कि एक नॉन वेज डिश है, बहुत पसंद की जाती है। कोरी का मतलब चिकन होता है और रोटी का मतलब गेहूं की रोटी नहीं बल्कि चावल के आटे की रोटी होती है जो कि बिल्कुल सूखी और कड़क होती है। जब आप इस पापड़ की तरह सख्त रोटी को चिकन ग्रेवी में डुबोएंगे तो यह नरम हो जाएगी। तो आइये देखते हैं कोरी रोटी बनाने की सरल विधि।
कितने लोंगो के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 45 मिनट

विधि-
चिकन- 1 किलो (छोटे टुकडों में कटा हुआ)
प्याज- 1 कटा हुआ
गाढा नारियल दूध- ½ कप
अदरक- 1 इंच
लहसुन- 4-5
जीरा- 1 चम्मच
धनिया- 1 चम्मच
दालचीनी- 1 इंच
लौंग- 3-4
इलायची- 3-4
सूखी लाल मिर्च- 4-5
घिसा नारियल- 2 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
इमली- छोटे टुकडों में
कडी़ पत्ता- 6-7
नमक- स्वादअनुसारर
तेल- 1 कप
विधि-
1. 1 चम्मच तेल को फ्राइंग पैन में गरम कीजिये, फिर उसमें कटे हुए प्याज डाल कर हल्की आंच पर पकाएं। जब यह भुन जाएं तब इनकी आधी मात्रा लेकर एक प्लेट में किनारे रख दें।
2. अब एक दूसरे पैन में 1 चम्मच तेल और डालें, फिर उसमें खड़ी धनिया, लाल मिर्च, जीरा, घिसा नारियल, अदरक, लहसुन, लौंग, इलायची और दालचीनी डाल कर हल्की आंच पर 1 मिनट तक भूने।
3. अब एक मिक्सर में इन मसालों तथा भुने हुए प्याज तथा हल्दी पाउडर, इमली, नारिल दूध और हल्का सा पानी मिला कर बारीक पेस्ट त्यार कर दें।
4. अब पहले वाला फ्राइंग पैन लीजिये, जिसमें आपने आधे बचे हुए प्याज भूने थे। उसमें इस पेस्ट को डालिये और फिर चिकन पीस को भी मिला दीजिये। ऊपर से नमक छिड़क दीजिये।
5. अब बचा हुआ नारियल दूध और आधा कप पानी इस पैन में डाल दीजिये और अच्छी प्रकार से खौला लीजिये। जब तक ग्रेवी गाढी ना हो जाए तब तक पकाइये। जब यह पक जाए तब इसे रोटी पीस के साथ सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
