Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
चटखारे मार के खाएं लखनवी मटन बिरयानी
जिस तरह हैदराबाद की दम बिरयानी है उसी तरह से लखनऊ की मटन बिरयानी का भी कोई जवाब नहीं है मटन बिरयानी, इस शहर की एक खास पहचान है जिसे आपको घर पर एक बार जरुर ट्राई करना चाहिये।
लखनऊ के खाने की बात करें तो वह पूरे भारत में केवल जाकेदार चिकन और कबाबों की वजह से जाता है। मगर यहां की मटन बिरयानी का स्वाद भी कोई कम नहीं है।
जी हां, जिस तरह हैदराबाद की दम बिरयानी है उसी तरह से लखनऊ की मटन बिरयानी का भी कोई जवाब नहीं है मटन बिरयानी, इस शहर की एक खास पहचान है जिसे आपको घर पर एक बार जरुर ट्राई करना चाहिये। यह अन्य तरह की बिरयानियों से कुछ हट कर बनाई जाती है।
आप इसे अपनी वर्षगाँठ, जन्मदिन, डिनर या बुफे आदि पर बना सकती हैं। तो आइये जानते हैं लखनवी मटन बिरयानी बनाने की विधि-

तैयारी में समय- 15 मिनट
पकने में समय- 40 मिनट
सामग्री-
- 1 टुकड़ा दालचीनी
- 2 चम्मच जीरा
- 2 चम्मच साबुत धनिया
- 3 हरी इलायची
- 1/2 किलोग्राम मटन
- 3 चम्मच घी
- 2 चम्मच रिफाइंड तेल
- 1 चुटकी केसर
- 10 लौंग
- 1 चम्मच काली मिर्च
- 1/2 चम्मच जायफल पावडर
- 2 बड़ी इलायची
- 2 चम्मच नमक
- 2 1/2 कप दूध
- 2 कप बासमती चावल
मैरीनेशन के लिए सामग्री-
- 1 चम्मच लहसुन पेस्ट
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चुटकी गरम मसाला पाउडर
- 1 चम्मच अदरक का पेस्ट
- 1 चम्मच हल्दी
- 2 चम्मच काजू पेस्ट
- 4 चम्मच दही
इस विधि से बनाएं लखनवी मटन बिरयानी
स्टेप 1: सबसे पहले हम गरम मसाला बनाएंगे, जिसके लिये सभी सूखे मसालों को गरम तवे पर रोस्ट कर के ग्राइंडर में महीन पीस लेंगे। उसके बाद बासमती चावल को धो कर उसका पानी निकाल कर रख लेंगे।
स्टेप 2: मटन को मैरीनेट करने के लिये आधा किलो मटन में अदरक लहसुन पेस्ट, हल्दी और मिर्च पावडर मिक्स करें। फिर उसमें काजू पेस्ट, गरम मसाला और दही मिला कर फेंट लें। फिर इसे ढंक कर फ्रिज में एक घंटे के लिये रख दें।
स्टेप 3: अब मीट को फ्रिज से निकालें और सामान्य तापमान पर होने दें। अब मीट में नमक डालें। हांडी में घी और तेल गलाएं और मैरीनेटिड किया हुआ मीट डालें।
स्टेप 4: अब मीट को चला कर पकाती जाइये। कुछ मिनट के बाद इसे ढंक कर आंच को धीमा करें और आधे घंटे के लिये पकाएं। अब मटन को पके हुए चावलों से कवर करें, ऊपर से दूध में भिगोया हुआ केसर डालें।
स्टेप 5: ऊपर से हल्का नमक, गरम मसाला, भुना प्याज और घी डालें। हांडी को कवर करें और ढंक्कन को कस के बंद कर दें। आंच को धीमा रखें और इसे आधे घंटे तक पकाएं। अब गरमा गरम सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
