Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
आइये बनाएं मीट एंड बटरी राइस
अगर आपको मीट राइस खाने का शौक है, तो इसे हमारी बताई गई विधि से बनाइये। आपको केवल बटर, सब्जियां तथा मसालों की जरूरत पडेगी। अगर आपको खाना बनाना नहीं भी आता है, तो भी आप इसे आराम से कम समय में बना सकती हैं। आइये बनाते हैं मीट एंड बटरी राइस -

लोंगो के लिये: 4
बनाने में समय: 45 मिनट
सामग्री:
मटन कीमा- 1 ½ किलो
बटर- 7-8 चम्मच
इलायची- 2
दालचीनी- 1
लौंग- 2-3
काला जीरा- 1 चम्मच
कटा प्याज- 2-3
बासमती चावल- 500 ग्राम
चीनी- 1-2 चम्मच
काजू- ½ कप
स्प्रिंग अनियन- 2
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
प्रेशर कुकर में 3-4 कप पानी डालें और उसमें मटन कीमा तथा नमक डाल कर, 1-2 सीटी आने तक हाई फ्लेम पर पकाएं। जब मीट ठीक से उबल जाए, तब उसमें से पानी निकाल कर एक किनारे रख दें। अब एक पैन लें और उसमें 6 चम्मच बटर डालें, फिर इलायची, दालचीनी और लौंग डाल कर हल्की आंच पर चलाएं। उसके बाद पैन में काला जीरा, कटे हुए प्याज और नमक डाल कर प्याज को गोल्डन ब्राउन कर लें। अब उसमें मीट डालिये और 3-4 मिनट तक के लिये उसे चलाइये और उसमें चावल डाल दीजिये और हल्की आंच पर 8 मिनट तक चलाइये। उसके बाद पैन में पानी डालिये और लिड बंद कर दीजिये और हल्की आंच पर चावल को पकने दीजिये। अब लिड को खोल कर चेक कर लें कि चावल अच्छी तरह से हो गया है या नहीं। उसके बाद उसमें चीनी, काजू और 1 चम्मच बटर डाल कर हल्की आंच पर चलाएं। लीजिये तैयार हो गया आपका मीट एंड बटरी राइस।



Click it and Unblock the Notifications
