Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
मीन मोइली: केरला की स्वादिष्ट फिश करी
Non Veg
oi-Staff
मीन मोइली एक बहुत ही फेमस फिश करी है जो कि केरल राज्य में खाई जाती है। मीन का मतलब होता है मछली और मोइली का मतलब होता है शोरबा। इस फिश करी को नारियल के दूध में पकाया जाता है जिससे मछली का स्वाद पूरी करी में समा जाता है। मीन मोइली को बनाने के लिये आपकी कोशिश होनी चाहिये कि आप मांस वाली मछली खरीदें जैसे की सोल या पॉपरेट आदि। मीन मोइली खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होती है और इसे पकाना भी आसान होता है। तो आज दुपहर या फिर आप राज डिनर में इसे पकाना बिल्कुल भी ना भूलें। क्रिस्पी रवा फिश फ्राई
कितने- 4
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- मछली- 4 पीस
- प्याज- 1
- हरी मिर्च- 2
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
- मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- गरी का दूध- 1 कप
- कडी पत्ते- 10
- राई- 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
- नींबू रस- 1 चम्मच
- तेल- 1 चम्मच
- धनिया - 2 चम्मच
विधि-
- मछली के पीस को नींबू, नमक और 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट से 30 मिनट के लिये मैरीनेट कर दें।
- पन में तेल गरम करें, उसमें जीरा और कडी पत्ते डाल कर फ्राई करें।
- फिर स्लाइस कर के प्याज डालें और उसे गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
- अब अदरक लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, नमक, और नारियल दूध डाल कर चलाएं।
- जब घोल गाढा हो जाए तब उसमें मछली डालें और 8 मिनट तक हल्की आंच पर पकाएं।
- अब हल्का पानी डाल कर पैन को ढंक दें।
- एक बार हो जाने के बाद आंच बंद करें और करी को हरी धनिया से गार्निश करें।
Comments
English summary
Meen Moilee: Kerala Fish Curry
Story first published: Monday, March 10, 2014, 12:03 [IST]
Other articles published on Mar 10, 2014



Click it and Unblock the Notifications
