Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नारियल तेल में फ्राई की हुई टेस्टी साल्मन
सेहत के लिये सीफूड बहुत ही अच्छा माना जाता है खासतौर पर मछली। मछली अगर साल्म हो तो और भी अच्छा है। साल्मन मछली खाने के बहुत सारे फायदे हैं जैसे, यह आंखों के लिये अच्छी होती है, बॉडी बनाने में सहायक होती है, दिल, बालों और त्वचा के लिये भी यह बहुत ही गुणकारी होती है। तो अगर आपको मछली पसंद है तो आपके लिये नारियल तेल में तली हुई साल्मन मछली अच्छी रहेगी।
इस मछली को बनाने से पहले इसे मसालों के साथ मैरीनेट कर लिया जाता है और फिर इसे नारियल तेल में तल लिया जाता है। साल्मन मछली तलने के लिये नारियल का ही तेल प्रयोग करें क्योंकि इससे बहुत ही अच्छा टेस्ट पैदा होता है। पर अगर नारियल तेल की सुविधा ना हो तो आप ऑलिव ऑयल या वेजिटेबल ऑयल का प्रयोग कर सकते हैं।

कितने- 2
मैरीनेशन के लिये सामग्री-
अदरक लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
पिसी मिर्च- 1/4 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
पिसा जीरा- 1/2 चम्मच
नींबू रस- 1/2 चम्मच
नमक- 1/2 चम्मच
तलने के लिये तेल- 3-4 चम्मच
कड़ी पत्ते- 2 डंठल
विधि-
- सबसे पहले साल्मन मछली के दो हिस्से कर के उन्हें साफ कर लें।
- ऊपर बताई गई मैरीनेट सामग्री से उसे करीबन 30 मिनट के लिये मैरीनेट कर लें।
- एक नॉन स्टिक पैन गरम करें, उसमें कड़ी पत्ते डाल कर फ्राई कर लें।
- अब मछली को उस पर रखें और हल्का गोल्डन होने के बाद पलट दें।
- अब इसी प्रकार से दोनों ओर पलट पलट कर मछली को पका लें।
- अगर पैन में तेल कम पड़ जाए तो और डालें।
- मछली तल जाने के बाद इसे पेपर पर निकाल लें और फिर मन पसंद चटनी के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
