Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
यम्मी पार्सी मटन कटलेट
Non Veg
oi-Staff
अगर आप मटन खाने के शौकीन हैं तो घर पर पार्सी मटन कटलेट जरुर बनाएं। पासी शादियों में पार्सी मटन कटलेट एक मस्ट आइटम है जो यहां जरुर मिल जाएगा।
इन कटलेट्स को एक दिन पहले से ही बना लिया जाता है और शादी के दिन इन्हें फिर से फ्राई कर के पेश किया जाता है। यह इतने टेस्टी होते हैं कि आप एक खा कर रूक ही नहीं सकते।
आज हम आपको पार्सी मटन कटलेट बनाना सिखाएंगे जो कि आसानी से पकाया जा सकता है। आइये जानते हैं इसको पकाने की रेसिपी।

कितने- 4 लोगों के लिये
पकाने में समय- 45 मिनट
सामग्री-
- 250 ग्राम मटन पिसा हुआ
- 1 चम्मच अदरक पेस्ट
- 1 हरी मिर्च, बारीक कटी
- 1/2 चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच लाल मिर्च पावडर 1/2 चम्मच लौंग-इलायची पावडर
- 2 चम्मच आलू, उबले और मैश किये
- 5-6 पुदीने की पत्ती, कटी हुई
- 1 चम्मच कटी धनिया पत्ती
- नमक- स्वादअनुसार
- 4 अंडे, फेंटे हुए
- तेल- फ्राई करने के लिये
विधि -
- एक कटोरे में मटन ले कर हाथों से मसल लें।
- फिर इसमें अदरक, लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च पावउर, लौंग-दालचीनी पावडर, मसला आलू, पुदीना, धनिया और नमक मिक्स करें।
- अब इसकी मीडियम साइज की टिक्कियां बनाएं।
- इन कटलेट्स को ब्रेड क्रंब्स से दोनों ओर लपेट लें।
- फिर इन्हें 30 मिनट के लिये फ्रिज में रख दें जिससे ये कठोर हो जाएं और आराम से तली जा सकें।
- इन्हें फेंटे हुए अंडे में एक बार डुबो कर कोट कर लें। फिर इन्हें गरम तेल में गोल्डन ब्राउन तल लें।
- आखिर में इन्हें प्याज की स्लाइस और चटनी के साथ सर्व करें।
- ऊपर से नींबू का रस छिड़के और सर्व करें।
Comments
English summary
यम्मी पार्सी मटन कटलेट
Story first published: Wednesday, December 16, 2015, 8:00 [IST]
Other articles published on Dec 16, 2015



Click it and Unblock the Notifications
