Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
हैदराबादी कीमा आलू मेथी
Non Veg
oi-Staff
कीमा आलू मेथी, हैदराबाद की फेमस रेसिपी है जो लोगों दृारा काफी पसंद की जाती है। इस रमजान के अवसर पर आज हम आपको यह रेसिपी बनाना सिखाएंगे, जिससे आप महमानों के सामने ढेर सारी तरीफें बटोर सकें।
कीमा आलू मेथी में मेथी का साग डाला जाता है लेकिन अगर आपके पास मेथी की पत्तियां उपलब्ध ना हो, तो आप कसूरी मेथी का भी प्रयोग कर सकती हैं।
यह बनाने में आसान है और इसे अगर गरमा गरम पराठों के साथ खाया जाए तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। आइये देखें इसकी रेसिपी -

सामग्री -
- प्याज- 2, मध्यम आकार, स्लाइस में कटी
- कीमा- 500 ग्राम
- तेल- 2 चम्मच
- लौंग- 4
- हरी इलायची- 2
- अदरक लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- हल्दी पावडर- 1 चम्मच
- टमाटर- 1, बडा
- लाल मिर्च पावडर- 2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- हरी मिर्च- 3
- मेथी की पत्तियां- 3 गुच्छे, बारीक कटी
- या फिर कसूरी मेथी- 2 चम्मच
- आलू- 3 बड़े, चौकोर कटे
विधि -
- सबसे पहले मीट को धो लें और उसमें बारीक कटी प्याज मिला लें और दुबारा अच्छी तरह धो कर एक साथ ही रख लें।
- एक बड़े फ्राइंग पैन में तेल गरम करें, फिर उसमें लौंग और इलायची डालें।
- फिर अदरक लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पावडर, नमक और हल्दी पावडर मिलाएं।
- इसे कुछ देर के लिये चलाते हुए इसमें कटे हुए टमाटर और हरी मिर्च डालें।
- फिर इसमें मीट और उसमें मिली हुई प्याज डालें।
- मीट को अच्छी तरह से मसाले में मिलाएं और पैन को तब तक ढंक दें, जब तक कि मीट भूरे रंग का ना दिखने लगे।
- अब इसमें ताजी मेथी की पत्तियां या कसूरी मेथी मिक्स कर के ऊपर से कटे हुए आलू भी मिक्स करें।
- पैन में थोड़ा पानी मिक्स करें और उसे ढंक दें। आंच धीमी रखें।
- इसे बीच बीच में चलाती रहें।
- एक बार जब पानी सूख जाए और आलू पक जाए, तब आंच बंद कर दें।
- अब इसे गरमा गरम पराठों के साथ सर्व करें और तारीफें बटोरें।
Comments
English summary
Ramzan Recipe: Keema Aloo Methi
Story first published: Tuesday, June 7, 2016, 15:46 [IST]
Other articles published on Jun 7, 2016



Click it and Unblock the Notifications
