Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
रमजान स्पेशल: खड़े मसाले का चिकन
Non Veg
oi-Staff
आज हम आपको घर पर आसानी से बनाए जाने वाले चिकन रेसिपी के बारे में बताएंगे। यह चिकन रेसिपी आप रमजान के लिये बना सकती है, जिसका नाम खड़े मसाले का चिकन है। जी हां, चिकन बिना मसालों के नहीं पकाया जा सकता। पर कभी मसाला पावडर की जगह पर खड़े मसालों का भी प्रयोग कर के देखें, इसका स्वाद कितना बढ़ जाता है। इस चिकन रेसिपी में केवल खड़े मसालों का प्रयोग किया जाता है। तो आइये जानते हैं कि खड़े मसाले का चिकन किस प्रकार से बनाया जाता है। टेस्टी मटन पाया
कितने- 4
तैयारी में समय- 3 घंटे
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
- चिकन - 1 किलो (पीस में कटा)
- दही- 1/2 कप
- नमक- स्वादअनुसार
- हल्दी- 1/2 चम्मच
- सरसों का तेल- 4 चम्मच
- प्याज- 4
- तेज पत्ता- 1
- पानी- 1/2 कप
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच
खड़ा मसाला-
- जीरा- 1 चम्मच
- धनिया- 1 चम्मच
- काली मिर्च- 1 चम्मच
- लौंग- 3
- बड़ी इलायची- 1
- दालचीनी- 1
- सूखी लाल मिर्च- 4
- लहसुन- 4 कलियां
- अदरक- 1 मध्यम आकार पिसी
- हल्दी- 1/2 चम्मच
- कश्मीरी लाल मिर्च- चुटकीभर
विधि-
- सभी खड़े मसाले को गरम पानी में लगभग 30 मिनट के लिये भिगो कर रख दें।
- चिकन पीस को पानी से धो कर रख लें।
- चिकन पीस को दही, हल्दी और नमक लगा कर मैरीनेट कर के 3 घंटों के लिये फ्रिज में रखें।
- इसके बाद सरसों के तेल को गहरे पैन में गरम करें।
- फिर इसमें तेज पत्ता और कटी प्याज डाल कर भूनें।
- अब मैरीनेट किये चिकन पीस को इसमें डाल कर 10 मिनट भूनें।
- आंच को तेज करें और उसमें भिगोए हुए मसालों को पानी सहित डाल दें।
- मिक्स करें और नमक छिड़कें।
- पैन को कवर करें और 20 मिनट तक के लिये हल्की आंच पर पकाएं।
- जब चिकन गल जाए तब इसमें पानी डालें और 10 मिनट के लिये पकाएं।
- एक बार हो जाने के बाद इसे हरी कटी धनिया से सजाएं और करीबन आधे घंटे के लिये ढंक कर रखें और फिर सर्व करें।
Comments
English summary
Ramzan Special: Khade Masale Ka Chicken
Story first published: Friday, July 4, 2014, 15:28 [IST]
Other articles published on Jul 4, 2014



Click it and Unblock the Notifications