Latest Updates
-
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र
श्रिम्प फ्राइड राइस रेसिपी
Non Veg
oi-Staff
कई लोग ऐसे होते हैं जो नॉन वजिटेरियन होते हैं और उन्हें सीफूड बहुत पसंद होता है। आज हम आपको श्रिम्प फ्राइड राइस की रेसिपी बनाना सिखाएंगे जो कि खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है। सीफूड ना केवल खाने में टेस्टी होते हैं बल्कि यह सेहत के लिये भी बहुत फायदेमंद होते हैं। आप अपनी डाइट में कई प्रकार के सीफूड को शामिल कर सकते हैं, जिनमें से एक है झींगा। झींगे की डिश को चावल के साथ खाने में बड़ा ही स्वाद आता है।
इंडियन स्टाइल में बनाया गया श्रिम्प फ्राइड राइस आपको काफी पसंद आएगा। यह बहुत ही क्रिस्प होते हैं। आइये जानते हैं श्रिम्प फ्राइड राइस को बनाने की विधि-
CLICK HERE- झींगा मछली खाने का फायदा

कितने- 3-4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- उबले चावल- 2 कप
- श्रिम्प/ झींगा - 250 ग्राम
- गाजर- 4
- बींस- 6-7
- शिमला मिर्च- 1
- हरी पत्ते वाली प्याज- 2
- काली मिर्च के दान- 5
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- 1 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले झींगे को धो लें और नींबू तथा नमक के छिड़क कर 30 मिनट के लिये मैरीनेट कर लें।
- पैन में तेल गरम करें, उसमें झींगे को हल्की आंच पर 8 मिनट फ्राई करें। फिर झींगे को बाहर निकाल कर रख दें।
- उसी पैन में बारीक कटी हुई हरी प्याज डालें और हाई आंच पर पकाएं।
- इसके बाद बाकी की सभी सब्जियों को बारीक काट कर मिक्स करें और 5 मिनट के लिये भून लें।
- अब इस में नमक और कुटी हुई काली मिर्च डाल कर फ्राई करें।
- कुकिंग के कुछ देर के बाद उसमें उबले हुए ठंडे चावल डालें और अच्छी प्रकार से मिक्स करें।
- थोड़ी देर के लिये पकाएं और फिर आंच को बंद कर दें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
